फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Joshimath Sinking Congress Leaders sitting on dharna outside CM house

Joshimath Sinking: सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी, की सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

Tue, 10 Jan 2023 08:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Jan 2023 08:26 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह अन्य नेताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Joshimath Sinking Congress Leaders sitting on dharna outside CM house
धरने पर बैठे कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोशीमठ में भू-धंसाव को लेकर आज देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह अन्य नेताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने सरकार से जोशीमठ के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने की मांग की। 

विज्ञापन


Joshimath Sinking: भू-धंसाव के चलते रद्द हो सकते हैं नेशनल विंटर गेम्स , दो फरवरी से औली में होना था आयोजन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जोशीमठ के मुद्दे पर छह जनवरी से मुख्यमंत्री से मिलने का मांग रहे थे, समय लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया। जिस कारण उन्हें मजबूरन आज उनके आवास के बाहर धरने पर बैठना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान किराये की राशि चार हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करे सरकार 
विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मिला और जोशीमठ के हालात से अवगत कराया। इस दौरान प्रभावित परिवार को मकान किराये के रूप में दी जा रही चार हजार रुपये की राशि को 20 हजार रुपये किए जाने की मांग की गई। 


प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि आपदा राहत कार्यों में सरकार की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में प्रीतम ने लिखा है कि सात जनवरी को उन्होंने जोशीमठ का दौरा किया। इस दौरान वह आपदा प्रभावितों से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि वहां लगातार हो रहे भू-धंसाव से लोगों में दहशत है। लोगों के आवासीय और व्यावसायिक भवनों का नुकसान हुआ है। सरकार की ओर से उन्हें अब तक कोई सहायता राशि नहीं दी गई है। यहां तक कि आपदा के समय दी जानी वाली धनराशि भी नहीं दी गई है। विभिन्न शिविरों में ठहराए गए लोगों के लिए खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। 

उन्होंने प्रभावितों के क्षतिग्रस्त भवनों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों का उचित मुआवजा दिए जाने और प्रभावित लोगों का सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किए जाने की भी मांग की है। उन्होंने नगर को पुन: पुराने स्वरूप में लाने के लिए वैज्ञानिकों से परामर्श के बाद त्वरित गति से कार्य करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आ रही समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए सरकार को निर्देशित करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में विधायक द्वाराहाट मदन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, राजकुमार, लालचंद शर्मा, गौरव चौधरी, राजेंद्र शाह, हरिकृष्ण भट्ट, अश्वनी बहुगुणा आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed