Joshimath: औली सड़क पर पड़ी दरारें हुईं और चौड़ी, SDM ने दिए भू-वैज्ञानिकों से सर्वे कराने के निर्देश
एसडीएम ने स्वयं राजस्व व नगर पालिका की टीम के साथ औली रोड, मनोहर बाग वार्ड, सिंहधार और मारवाड़ी वार्ड का निरीक्षण किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरसात के बाद जोशीमठ नगर में दरारें आने, पुरानी दरारों के चौड़ा होने और जमीनों में गड्ढे होने के कई मामले सामने आए हैं। हाल ही में जोशीमठ-औली सड़क पर नई दरारें आ गईं। यहां बीआरओ ने दरारों को सीमेंट से भरा लेकिन सीमेंट भी चटक गया और दरारें पहले से अधिक चौड़ी नजर आ रही हैं।
यह देखते हुए एसडीएम कुमकुम जोशी ने औली रोड पर पड़ी दरारों का भू-वैज्ञानिकों से सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्वयं राजस्व व नगर पालिका की टीम के साथ औली रोड, मनोहर बाग वार्ड, सिंहधार और मारवाड़ी वार्ड का निरीक्षण किया।
Uttarkashi News: तिलोथ में कूड़ा छंटाई के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, क्षेत्र में दो अगस्त तक धारा-144 लागू
बृहस्पतिवार को एसडीएम कुमकुम जोशी के नेतृत्व में राजस्व और नगर पालिका की टीम ने औली सड़क, मनोहर बाग वार्ड, सिंहधार और मारवाड़ी वार्ड का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि जोशीमठ-औली सड़क पर नई दरारें दिख रही हैं।
भू वैज्ञानिकों को तत्काल यहां सर्वेक्षण करने निर्देश दिए गए हैं। कार्यदायी संस्था को भी दरारों के आसपास वाले इलाके में सुरक्षात्मक कार्य करने को कहा गया है। सिंहधार वार्ड में पुरानी दरारें बारिश के कारण और चौड़ी नजर आ रही हैं। इसका भी भू-वैज्ञानिकों से निरीक्षण कराया जाएगा।
भूस्खलन की जद में आई 11 केवी की बिजली लाइन
जोशीमठ। मनोहर बाग वार्ड में भूस्खलन से औली रोपवे को जोड़ने वाली 11 केवी की बिजली लाइन भूस्खलन की जद में आ गई है। यहां बिजली के पोल के समीप भी भूस्खलन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया। यदि शीघ्र सुरक्षा के उपाय नहीं हुए तो यहां भूस्खलन होने से कभी भी पोल गिर सकते हैं। संवाद