फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joshimath Municipality Executive Officer summoned Order of Uttarakhand minority commission in shop allocation

Chamoil: जोशीमठ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तलब, दुकान आवंटन मामले में अल्पसंख्यक आयोग का आदेश

Thu, 17 Aug 2023 11:12 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Aug 2023 11:12 AM IST
सार

सुनवाई में कुल 35 प्रकरणों में से 19 का निपटारा किया। ऊधम सिंह नगर के गफ्फार खान की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायतकर्ता के विरूद्ध पंजीकृत मुकदमों की जानकारी एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Joshimath Municipality Executive Officer summoned Order of Uttarakhand minority commission in shop allocation
शिकायत (प्रतीकात्मक) - फोटो : Istock

विस्तार

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग ने जोशीमठ निवासी अजीम की शिकायत पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को न्यूनतम 4500 रुपये की दर से दुकान आवंटित करने के निर्देश दिए। साथ ही 15 दिन के भीतर रिपोर्ट के साथ आयोग में तलब किया।

विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष डॉ. आरके जैन ने सुनवाई में कुल 35 प्रकरणों में से 19 का निपटारा किया। ऊधम सिंह नगर के गफ्फार खान की शिकायत पर उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायतकर्ता के विरूद्ध पंजीकृत मुकदमों की जानकारी एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही दरऊ पुलिस चौकी इंचार्ज के अनुपस्थित रहने पर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण लेने और आयोग में उपस्थित रहने को भी कहा।

विज्ञापन


एक अन्य प्रकरण में आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब शिक्षा निदेशक से पूछा कि किस कारण एमएसडीपी योजना के तहत करीब चार करोड़ की धनराशि से बना इंटर कॉलेज आज तक संचालित नहीं हो पाया। कॉलेज शुरू होने से अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh: पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र रामझूला पुल पर आवाजाही की गई बंद, भारी बारिश के चलते आई दरार

अन्नु जैन की शिकायत पर देहरादून सदर के उपजिलाधिकारी आयोग में उपस्थित न होने पर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण व रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की संचालित योजनाओं के विकास की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed