{"_id":"6286751f8e39ac59e3264129","slug":"joshimath-malari-highway-remained-closed-for-six-hours-due-to-rock-slip","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशीमठ: चट्टान खिसकने से छह घंटे बंद रहा मलारी हाईवे, बीआरओ ने साफ कराया मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोशीमठ: चट्टान खिसकने से छह घंटे बंद रहा मलारी हाईवे, बीआरओ ने साफ कराया मार्ग
Thu, 19 May 2022 10:20 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 19 May 2022 10:20 PM IST
सार
सुबह करीब आठ बजे सलधार के पास अचानक चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही रुक गई। हाईवे बंद होने की सूचना मिलते ही बीआरओ की टीम ने हाईवे से बोल्डर और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जोशीमठ-मलारी हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिब्बत सीमा क्षेत्र को यातायात से जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे गुरुवार को सलधार के समीप चट्टान खिसकने से करीब छह घंटे बाधित रहा। इस दौरान सेना व आईटीबीपी के साथ ही स्थानीय वाहनों की आवाजाही थमी रही।
विज्ञापन
सुबह करीब आठ बजे सलधार के पास अचानक चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही रुक गई। हाईवे बंद होने की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम ने जेसीबी मशीनों की सहायता से हाईवे से बोल्डर और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
करीब छह घंटे बाद दोपहर दो बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। हाईवे खुलने के बाद नीती घाटी के गांवों के साथ ही सेना व आईटीबीपी के जवानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन