फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Joshimath Is Sinking House affected by cracks in Singhdhar broken widened cracks in fields Uttarakhand news

Joshimath: सिंहधार में दरारों से प्रभावित मकान टूटा, खेतों में चौड़ी हुई दरार, पीड़ित बोले- कहां ले जाएं पशु

Mon, 23 Jan 2023 12:10 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ।
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 Jan 2023 12:10 AM IST
सार

Joshimath Sinking: सिंहधार निवासी दिनेश लाल का आवासीय मकान टूट गया है। मकान की छत भरभराकर ढह गई। उन्होंने बीते तीन जनवरी को ही यह मकान छोड़ दिया था लेकिन जिस मकान में शरण ली हुई है वहां भी दरारें आई हुई हैं। 

विज्ञापन
Joshimath Is Sinking House affected by cracks in Singhdhar broken widened cracks in fields Uttarakhand news
खेतों में पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंहधार में दरारों से प्रभावित एक मकान की छत टूट गई। साथ ही आंगन भी काफी धंस गया है। साथ ही एक अन्य आवासीय मकान व गोशाला को भी खतरा पैदा हो गया है। यहां रहने वाले परिवारों को पहले ही प्रशासन द्वारा प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट किया जा चुका है।

विज्ञापन


रविवार को सिंहधार निवासी दिनेश लाल का आवासीय मकान टूट गया है। मकान की छत भरभराकर ढह गई। उन्होंने बीते तीन जनवरी को ही यह मकान छोड़ दिया था लेकिन जिस मकान में शरण ली हुई है वहां भी दरारें आई हुई है। यहां शिवलाल व अन्य लोगों के आवासीय मकान भी दरारों से बुरी तह से नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन


प्रभावितों को प्रशासन द्वारा प्राथमिक विद्यालय सिंहधार, मिलन केंद्र व अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। प्रभावित शिव लाल ने बताया कि इस पूरे क्षेत्र में दरारें तेजी से बढ़ रही है। दरारों से नष्ट हो चुके मकानों के नीचे व दाई तरफ के खेतों में भी दो से ढाई फीट तक गहरी दरारें पड़ चुकी हैं। इधर, प्रभावित मुकेश कुमार के आवासीय मकान का एक हिस्सा दरारों से बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मकान को पूरी तरह से खाली कर सामान किसी मित्र के घर पर रखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भू-धंसाव की चपेट में गोशाला

सिंहधार निवासी प्रभावित विश्वेश्वरी देवी ने बताया कि उनका मकान दरारों से टूट चुका है। प्रशासन ने उन्हें शिविर में ठहराया हुुआ है लेकिन उनके चार गाय-बछिया भी हैं जिनकी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हो पाए हैं। जबकि गोशाला भी भूधंसाव की चपेट में आ गई है। दिन तो जैसे-तैसे पशुओं की देखरेख हो पा रही है लेकिन रात को अगर कुछ हो गया तो, बेजुबान पशुओं को कौन बजाएगा। प्रभावित की दो दुधारू गाय और दो बछिया हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अचानक पहाड़ दरककर गिरने से मची खलबली, बैरिकेड और बाइक नदी में समाए, खौफनाक मंजर की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed