फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Joshimath Is Sinking Crisis on Badrinath Yatra Doubt on Winter Games in Auli Uttarakhand Read more Updates

Joshimath Is Sinking: बदरीनाथ यात्रा पर संकट, औली में विंटर गेम पर संशय बरकरार, सरकार के लिए बनी चुनौती

Sat, 21 Jan 2023 04:54 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 21 Jan 2023 04:54 PM IST
सार

अप्रैल-मई में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए जहां सरकार व पर्यटन विभाग पहले से तैयारियां में जुट गया है। वहीं, जोशीमठ आपदा से बदरीनाथ धाम की यात्रा सरकार के लिए चुनौती बन गई है। साथ ही
जोशीमठ शहर के ठीक ऊपर औली की ढलानों पर फरवरी पहले सप्ताह में प्रस्तावित विंटर गेम के आयोजन पर संशय बना हुआ है। 

विज्ञापन
Joshimath Is Sinking Crisis on Badrinath Yatra Doubt on Winter Games in Auli Uttarakhand Read more Updates
बदरीनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा के दौरान देश दुनिया से सबसे अधिक तीर्थयात्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। कोविड महामारी के दो साल बाद 2022 की चारधाम यात्रा में 8 मई से 19 नवंबर 2022 तक बदरीनाथ धाम में 17.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

विज्ञापन


इस बार भी अप्रैल-मई में शुरू होने वाली यात्रा के लिए जहां सरकार व पर्यटन विभाग पहले से तैयारियां में जुट गया है। वहीं, जोशीमठ आपदा से बदरीनाथ धाम की यात्रा सरकार के लिए चुनौती बन गई है।

विज्ञापन

औली में विंटर गेम होंगे या नहीं, संशय बरकरार

जोशीमठ शहर के ठीक ऊपर औली की ढलानों पर फरवरी पहले सप्ताह में प्रस्तावित विंटर गेम(शीतकालीन खेलों) के आयोजन पर संशय बना हुआ है। जोशीमठ में भू-धंसाव से वर्तमान में जिस तरह की हालात हैं। उसे पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों में जोशीमठ आपदा के कारण पर्यटन को लेकर गलत संदेश न जाएं। इसके लिए सरकार औली में विंटर गेम कराने का प्रयास कर रही है। अब औली की ढलानों पर स्कीइंग के लिए अच्छी बर्फ भी पड़ चुकी है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: रेल लाइन से प्रभावित रुद्रप्रयाग के इस गांव को किया जाएगा पूरा खाली, कई घर हो चुके जमींदोज

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि औली में प्रस्तावित शीतकालीन खेलों का आयोजन कराने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास रही है। जोशीमठ भू-धंसाव की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed