{"_id":"5d4b34d48ebc3e6ce64e4db7","slug":"johadi-road-cut-open-after-villagers-protest-dehradun-news-drn3156523185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के विरोध के बाद खुला जोहड़ी मार्ग का कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के विरोध के बाद खुला जोहड़ी मार्ग का कट
विज्ञापन
जाखन में पुलिस द्वारा कट बंद करने को लेकर विरोध जताते स्थानीय लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखन स्थित जोहड़ी मार्ग का कट बंद किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि कट बंद होने से कई हजार लोग प्रभावित हुए हैं। सीओ ट्रैफिक ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत के बाद कट को खुलवा दिया। कट बंद होने के कारण ग्रामीणों को कई किलोमीटर चक्कर काटकर आना पड़ रहा था।
पुलिस ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित जाखन के पास स्थित जोहड़ी मार्ग के कट को बंद कर दिया। कट बंद होने के कारण शहर की तरफ से जाने वाले लोगों को किशनपुर चौक से वापस लौटकर आना पड़ रहा था। इससे ग्रामीणों का कई किलोमीटर का सफर बढ़ गया था। विपरीत दिशा से चलने के कारण पुलिसकर्मियों ने कई वाहन चालकों का चालान भी कर दिया था। इससे ग्रामीणों में नाराजगी थी।
बुधवार को जोहड़ी मार्ग के ग्रामीणों ने कट के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कट को अविलंब खोला जाए, ताकि इस मार्ग के कई हजार लोगों को राहत मिल सके। हंगामे के बीच सीओ ट्रैफिक राकेश देवली और राजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। बुजुर्ग उमाशंकर गौतम, कैप्टन अनिल पुरी, डॉ. रमन कुमार, राजेश आदि का आरोप था कि पुलिस ने मनमाने तरीके से यह कट बंद किया है, जो बेहद अव्यवहारिक है। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से यहां पर कई लाख रुपये की लागत से सिग्नल लाइट लगाई गई थी।
विज्ञापन
सीओ देवली का कहना था कि इस कट पर काराें के न मुड़ने के कारण यहां जाम के हालात बने रहते हैं। हादसों की आशंका के चलते यह फैसला लिया गया। प्रदर्शनकारी कट खोलने की मांग पर अड़े रहे। बाद में अधिकारियों से बातचीत करने के बाद सीओ कट को खुलवा दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
नहीं थोपेंगे कोई फैसला : एसएसपी
देहरादून। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने कहा कि पुलिस जनता पर कोई फैसला नहीं थोपेगी। पुलिस आम जनता को साथ लेकर शहर का यातायात सुधारने का प्रयास करेगी। पुलिस यातायात सुधार को नए प्रयोग कर रही है। सभी की राय लेकर नई व्यवस्था लागू की जाएगी। जोहड़ी गांव के ग्रामीणाें ने यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में सहयोग का आश्वासन दिया है।