फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jobs Recruitment process will Accelerate in uttarakhand for unemployed Youths

उत्तराखंड: बेरोजगार युवाओं को मिलेगी राहत, जल्द होंगी 18 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां 

Thu, 18 Jul 2019 04:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Jul 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
Jobs Recruitment process will Accelerate  in uttarakhand for unemployed Youths

प्रदेश के सरकारी महकमों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज करने के आदेश मुख्यमंत्री ने लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दिए हैं। सरकारी महकमों में 18 हजार से अधिक पद रिक्त हैं, लेकिन भाजपा सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में महज 66 सौ के करीब पदों पर भर्ती हुई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया की सुस्त चाल पर आपत्ति जताई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने एक अप्रैल 2017 से अब तक कुल 2511 नई भर्तियां, जबकि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 3109 पदों पर चयन किया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की है। त्रिवेंद्र सरकार के गठन के बाद लोक सेवा आयोग ने 876 पदों पर डीपीसी की है, जबकि 852 पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


883 पदों पर भर्ती के अधियाचनों को आवश्यक संशोधन के लिए विभागों को भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डीपीसी के लिए महीने की कोई तारीख तय कर दी जाए। अधीनस्थ कार्मिकों की एसीआर समय पर न लिखने वाले अधिकारियों की जवाबदेही निश्चित जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रक्रिया विवाद रहित व पूर्ण पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। पूरी प्रक्रिया इस प्रकार की हो कि अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई आशंका न रहे। निर्धारित समय पर भर्तियों का एक सुनिश्चित कैलेंडर हो।

कार्मिक विभाग नियमित तौर पर इसकी समीक्षा करे और विभागों व आयोगों से समन्वय करे। उन्होंने कहा कि आयोगों ने 10 प्रतिशत आर्थिक आरक्षण को शामिल करने के लिए विभागों को जो अधियाचन वापस भेजे गए हैं, उनको सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्यवाही कर संशोधित अधियाचन जल्द भेजना सुनिश्चित किया जाए।

अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने बताया कि विभागों से रिक्त पदों का विवरण मांगा गया था। कुल 32 विभागों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 18 हजार पद रिक्त हैं। बैठक में लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल आनंद सिंह रावत (रि.) और उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एस राजू, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, सचिव शैलश बगोली, नीतेश झा मौजूद रहे। 

विभाग                               रिक्त पद 
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग  - 132
राज्य संपत्ति - 45
उद्यान विभाग - 785
सचिवालय प्रशासन - 641
वित्त - 48
भाषा - 46
मुख्य निर्वाचन अधिकारी 26
एमएसएमई - 365
पंचायती राज - 408
संस्कृति - 81
सहकारिता  - 115
कार्मिक - 75
लघु सिंचाई - 100
औद्योगिक विकास - 47
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास - 1677
मतस्य - 60
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग - 18

पशुपालन - 538
डेयरी विकास - 31
विधिक माप विज्ञान - 45
न्याय - 1600
माध्यमिक शिक्षा - 2790
अल्प संख्यक कल्याण निदेशालय - 69
विद्यालयी शिक्षा - 17
समाज कल्याण - 102
राजस्व - 2486
सर्वेक्षण - 160
वन विभाग - 1738
राज्य कर - 1128
सिंचाई - 703
न्याय - 2028

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed