फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jobs in uttarakhand.

उत्तराखंड: नौकरियों की भरमार, इस साल 30 हजार नौकरियां

Mon, 17 Aug 2015 06:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 17 Aug 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
jobs in uttarakhand.

अगले तीन वर्षों में एक लाख युवाओं को पर्यटन रोजगार से जोड़ा जाएगा। इसी वित्तीय वर्ष में विभिन्न विभागों में 30 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन


महिला राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण के लिए कानून बनाया जाएगा। किसान बही में पुरुषों के साथ महिला किसान का भी नाम दर्ज किया जाएगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं और बेरोजगारों के लिए ये घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री का अधिकांश भाषण महिलाओं पर ही केंद्रित रहा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में कहा कि युवाओं को पर्यटन रोजगार से जोड़ने के लिए ठोस कार्यनीति के साथ काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मार्च 2016 तक 1800 महिला कांस्टेबलों और 300 महिला इंस्पेक्टरों की भर्ती की जाएगी। होमगार्ड और पीआरडी में महिलाओं की संख्या तीन वर्षों में 30 प्रतिशत बढ़ाई जाएग। इस वर्ष कन्या धन योजना में लाभार्थियों की संख्या दोगुनी की जाएगी।

महिला राज्य आंदोलनकारियों के लिए पेंशन की पात्रता की उम्र घटाकर 50 वर्ष की जाएगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों के परिवार की कन्या एवं वर्ष 2013 में आई आपदा के पीड़ित हर परिवार की कन्या के विवाह के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।

जनता को सस्ते खाद्यान्न के लिए इसी राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर से केंद्र पोषित सस्ते खाद्यान्न की योजना लागू की जाएगी।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ये भी की घोषणाएं

jobs in uttarakhand.

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला उद्यमियों को पूंजी निवेश पर अधिकतम 25 लाख तक सब्सिडी और ब्याज में 6 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। नई दिशा नाम से हैंडीक्राफ्ट व हैंडलूम के 10 महिला कलस्टर विकसित किए जाएंगे। नंदा देवी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर हैंडलूम की स्थापना की जाएगी।

सरकार अगले तीन वर्षों में 20 हजार महिला उद्यमी तैयार करेगी। महिला उद्यमियों के लिए अलग से उद्यमिता पोर्टल तैयार किया जाएगा। राज्य की माइक्रो हाइडिल नीति के तहत महिला प्रधान वाले गांवों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। प्रदेश में महिला किसान साक्षरता स्कूल शुरू किए जाएंगे।

महिला समूहों व फेडरेशनों के उत्पादों को मंडी तक पहुंचाने के लिए 25 प्रतिशत तक ट्रांसपोर्ट सब्सिडी दी जाएगी। जायका प्रोजेक्ट में 60 प्रतिशत भागीदारी महिला मंगल दलों की होगी। महिला डेयरी संघों को दूध पर बोनस चार रुपए से बढ़ाकर पांच रुपये किया जाएगा।

सीएम की घोषणाएं
- मंडुआ, चौलाई, फापर, गहत, झिंगोरा, राजमा, माल्टा और नींबू पर बोनस मिलेगा या फिर सरकारी खरीद मूल्य होगा तय।
- सफाई कर्मचारियों के छह हजार स्थायी पद होंगे सृजित।
- मुनस्यारी में दूसरे पर्वतारोहण संस्था के लिए 18 करोड़ स्वीकृत।
- तीन साल में सभी भूमिहीनों और आवासहीनों को आवास और भूमि पट्टे कराएंगे उपलब्ध।
- 90 हजार रुपये प्रति आवास की दर से 20 हजार आवास होंगे निर्मित।
- इस वर्ष 22 नए थाने और दो एसडीआरएफ की कंपनियां खुलेंगी।
- वर्ष 2017 तक बिजली से प्रदेश के सभी घर होंगे रोशन।
- 700 सड़कें इस वर्ष के अंत तक बनकर होंगी तैयार।
- 873 सड़कों की केंद्र से ली जा रही अनुमति।
- इस वर्ष के अंत तक निर्माणाधीन सभी फ्लाईओवर होंगे पूरे।
- हरिद्वार और देहरादून में रेलवे ओवर ब्रिज और प्रदेश में तीन सुरंगों पर काम होगा शुरू।
- वर्ष 2016-17 तक सभी महाविद्यालयों में कम्यूनिकेशन स्किल व पर्सनैलिटी डेवलपमेंट योजना होगी लागू।
- मलिन बस्तियों के लोगों को मिलेगा मालिकाना हक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed