नौकरी चाहिए तो यहां चले आइए, 650 पदों पर नामी कंपनियों में सीधे इंटरव्यू से होंगी भर्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपकी ये तलाश अब पूरी हो सकती है। देहरादून में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से शुक्रवार छह सितंबर को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।
मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन या ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान ने बताया कि सर्वे चौक के पास स्थित मॉडल करियर सेंटर, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में सुबह 10 बजे से रोजगार मेला शुरू होगा। उन्होंने बताया कि करीब 650 पदों पर भर्तियां होनी हैं।
कंपनियों को सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, डिलिवरी ब्वॉय, सेल्स एग्जीक्यूटिव, इलेक्ट्रीशियन, एग्जीक्यूटिव अफसर, ऑपरेटर असिस्टेंट पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छह सितंबर सुबह 10 बजे से पहले अपना नाम क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में लिखवाना होगा।
इसके अलावा भारत सरकार की वेबसाइट www.nsc.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण भी करवा सकते हैं। छह सितंबर को सुबह 11 बजे से इंटरव्यू शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र, उनकी छायाप्रति, पासपोर्ट फोटो, आईडी प्रूफ लेकर आना अनिवार्य है।