फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   job for women in police.

पुलिस में होगी एक हजार महिलाओं की भर्ती

Thu, 26 Mar 2015 01:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Mar 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
job for women in police.

उत्तराखंड में होमगार्ड एवं पीआरडी में 20 प्रतिशत पदों और पुलिस विभाग में एक हजार पदों पर महिलाओं की भर्ती की जाएगी। वहीं में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के लिए अशंदायी पेंशन योजना शुरू होगी।

विज्ञापन


रायपुर ब्लॉक में आयोजित महिला सशक्तीकरण बहुउद्देशीय मेले में मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की। मेले में उन्होंने करीब दो करोड़ 70 लाख रुपए योजनाओं का लोकार्पण और करीब 22 करोड़ 45 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


रायपुर ब्लॉक में आयोजित दो दिवसीय मेले का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों, सहायिका एवं आशा कार्यकर्तियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना शुरू की जा रही है। कामकाजी महिलाओं के लिए प्रत्येक जिले में इंदिरा प्रियदर्शिनी कामकाजी महिला छात्रावास खोलने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर ब्लॉक के आस-पास के गांव आधुनिक तकनीक का उपयोग कर फूल, सब्जी, जड़ी बूटी उत्पादन की शुरूआत करें।


उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि सरकारी खरीद में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की खरीद को अनिवार्य किया जाए।

कार्यक्रम में विधायक रायपुर उमेश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख बीना बहुगुणा, कांग्रेस नेता प्रभुलाल बहुगुणा, प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष सूरत सिंह नेगी आदि मौजूद थे। इससे पूर्व खादी मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने भी मेले का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed