फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jind Haryana team registered a spectacular victory in Kabaddi competition

जींद हरियाणा की टीम ने कबड्डी प्रतियोगिता में दर्ज की शानदार जीत

Mon, 16 May 2022 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jind Haryana team registered a spectacular victory in Kabaddi competition
ट्राफी के साथ साहिया वैली कबड्डी प्रतियोगिता की विजयी टीम। - फोटो : VIKAS NAGAR
तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में ककाड़ी को हराकर हरियाणा के जींद की टीम ने चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ी मंजीत दहिया को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

साहिया वैली क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत चल रहे तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची हरियाणा के जींद व ककाड़ी गांव की टीम के बीच भिड़ंत हुई। जींद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ककाड़ी की टीम को 31-25 के अंतर से हरा दिया। प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ी मंजीत दहिया (जींद टीम) को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ व जिला पंचायत की अध्यक्ष मधु चौहान ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जौनसार बावर क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार काम करेगी। क्षेत्र के स्टेडियमों व मैदानों को भी ठीक कराया जाएगा। विजेता टीम को प्रतियोगिता समिति की ओर से ट्रॉफी व एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। उप विजेता टीम को 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर एप्पल फेडरेशन के अध्यक्ष प्रताप सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य मीरा जोशी, क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष अनील सिंह तोमर, प्रीति चौहान, नीलम संवाई, मधुकर महावर, कमलेश भट्ट, शूरी थपलियाल, डॉ. राजकुमारी, भारत चौहान, जयपाल सिंह बिष्ट, वीरेंद्र रावत, इंदर सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह चौहान, सुरेश चौधरी, कृष्णा तोमर, सुंदला चौहान, कांति राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed