{"_id":"5b2b43364f1c1b214d8b78c2","slug":"jilla-panchayat-election-2018-voting-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में दोनों सीट पर भाजपा जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में दोनों सीट पर भाजपा जीती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार का दिन भाजपा के लिए उत्साह भरा रहा। जिला पंचायत की दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद आज मतगणना में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। जिपं की मानकपुर-आदमपुर सीट पर भाजपा के सुभाष वर्मा ने 85 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी कुसुम चौधरी को शिकस्त दी।
यहां भाजपा को 4797 जबकि कांग्रेस को 4712 मत मिले। इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी 1146 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। अहम बात यह है कि कुसुम चौधरी किसान आयोग के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी चौधरी राजेंद्र सिंह की पत्नी हैं। नामांकन तो चौधरी राजेंद्र ने भी दाखिल किया था।
लेकिन आयोग अध्यक्ष का पद लाभ का होने की वजह चुनाव अधिकारी ने नामांकन निरस्त कर दिया था। भगवानपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली इस सीट से जिपं सदस्या बबली चौधरी ने 19 मई को इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
जिपं की जमालपुर कलां सीट भाजपा की नैसो देवी के दिसंबर-17 में आकस्मिक निधन के बाद रिक्त हो गई थी। आज मतों की गणना के बाद इस पर सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी शशी देवी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी बसपा प्रत्याशी उमा देवी को 524 मतों से शिकस्त देते हुए जीत दर्ज की।
शशी देवी को 2897 मत और बसपा की उमा रानी को 2373 मत मिले। दोनों सीटें जीतने के बाद भाजपाई खेमे में उत्साह है। जिपं बोर्ड में भाजपाई सदस्यों की संख्या अब बढ़कर नौ हो गई है।