{"_id":"5dfe0da38ebc3e8815290959","slug":"jija-and-sali-fall-in-love-police-searching","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़कीः जीजा और साली को हुआ प्यार तो हो गए फरार, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़कीः जीजा और साली को हुआ प्यार तो हो गए फरार, पुलिस तलाश में जुटी
Sun, 22 Dec 2019 10:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:12 AM IST
सार
- पंजाब में मिली फरार प्रेमी युगल की लोकेशन
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेम प्रसंग में फरार हुई महिला और उसके प्रेमी की लोकेशन पंजाब में मिली है। पुलिस दोनों की तलाश में पंजाब पुलिस से संपर्क साध रही है। तीन दिन पूर्व एक महिला अपने जीजा संग फरार हो गई थी। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी की बरामदगी की मांग की थी। तभी से पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला तीन दिन पूर्व अपने रिश्ते के जीजा संग फरार हो गई थी। महिला के पति ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच महिला के पति को पता चला कि उसका जीजा भी घर से फरार है और दोनों को आखिरी बार साथ देखा गया था।
विज्ञापन
युवक अपने जीजा के घर पहुंचा और जानकारी ली, लेकिन वहां पर भी कोई नहीं मिला। मोबाइल पर संपर्क किया तो नंबर बंद आया। युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। साथ ही तहरीर देकर पत्नी की बरामदगी की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मोबाइल के आधार पर दोनों की लोकेशन पंजाब एक गांव में मिली है। दोनों की तलाश के लिए पुलिस टीम को पंजाब भेजा जाएगा।
विज्ञापन