फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jharkhand, Manipur won gold medal

झारखंड और मणिपुर ने जीता स्वर्ण

Wed, 10 Mar 2021 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand, Manipur won gold medal
हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इं‌डिया के स्टेडयम में आयोजित राष्‍ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में न?
41वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हुए टीम इवेंट में झारखंड और मणिपुर की टीमों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इनमें बालक वर्ग के इंडियन राउंड में झारखंड और बालिका वर्ग में मणिपुर की टीम थी। बुधवार को कंपाउंड राउंड के खिलाफ दून आएंगे।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता उत्तराखंड तीरंदाजी संघ की ओर से सर्वे ऑफ इंडिया स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के इंडियन राउंड की 30 मीटर स्पर्धा में उत्तर प्रदेश के शुभम कुमार ने स्वर्ण पदक, राजस्थान के राधेश्याम ने रजत व महाराष्ट्र के आकाश सवाता ने कांस्य पदक हासिल किए। 40 मीटर स्पर्धा में महाराष्ट्र के आकाश ने स्वर्ण, मणिपुर के एस रॉबर्ट सिंह ने रजत व हरियाणा के सुनील ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग के इंडियन राउंड की 40 मीटर स्पर्धा में झारखंड की वर्षा ने स्वर्ण, गुजरात की रथवा अमिता ने रजत व मणिपुर की वांगखेम ने कांस्य पदक हासिल किया। 30 मीटर स्पर्द्धा में झारखंड की साबित्री कुमारी ने स्वर्ण, वर्षा ने रजत व उत्तर प्रदेश की स्वाति मौर्य ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग इंडियन राउंड के टीम इवेंट में झारखंड के माकलिन बारी, सचिन कुमार, जयपाल व लुटु ने स्वर्ण पदक, राजस्थान के राधेश्याम, विक्रम चौहान, अमरेंद्रजीत व शुभम ने रजत पदक और मणिपुर के रॉबर्ट सिंह, मुटुम, निखिल सिंह व चनमबम बोरिश सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed