फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jhandaji Mela, Zero Zone from Saharanpur Chowk to Darbar Sahib,

Dehradun : झंडाजी मेले के लिए सहारनपुर चौक से दरबार साहिब तक जीरो जोन, कई रूट डायवर्ट

Sat, 11 Mar 2023 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Mar 2023 12:20 AM IST
सार

इसके लिए सहारनपुर चौक से दरबार साहिब तक का रास्ता जीरो जोन रहेगा। इस तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी।

विज्ञापन
Jhandaji Mela, Zero Zone from Saharanpur Chowk to Darbar Sahib,
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झंडाजी मेले को लेकर रविवार को शहर के कई रूट डायवर्ट रहेंगे। इसके लिए सहारनपुर चौक से दरबार साहिब तक का रास्ता जीरो जोन रहेगा। इस तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने वाहनों के लिए चार बड़ी पार्किंग भी निर्धारित की हैं। इसके अलावा विभिन्न राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए भी रूट अलग से तय किए गए हैं। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि इसके लिए जानता से भी सहयोग की अपील की गई है। विभिन्न जगहों पर बैरियर लगाकर ट्रैफिक रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


ये रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
  • बिंदाल से तिलक मार्ग की ओर और यहां से तालाब की ओर चार पहिया वाहन नहीं चल सकेंगे
  • सहारनपुर चौक से दरबार साहिब की ओर किसी भी प्रकार का वाहन नहीं आ सकेगा
  • पीपलमंडी चौक से हनुमान चौक होते हुए कोई भी वाहन सहारनपुर चौक नहीं भेजा जाएगा
  • कांवली रोड गुरुराम राय स्कूल रोड से भी किसी भी प्रकार का वाहन दरबार साहिब की ओर नहीं जाएगा
  • झंडा आरोहण के समय बैंड बाजार की ओर से दरबार साहिब की ओर कोई वाहन नहीं आएगा। यह मार्ग जीरो जोन रहेगा
  • झंडा आरोहण के समय सहारनपुर चौक, गऊघाट तिराहा, दर्शनीगेट, मोची गली, तालाब के चारों ओर, भंडारी चौक पर बैरियर लगाकर वाहन नहीं भेजे जाएंगे। यह मार्ग भी जीरो जोन रहेगा
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मातावाला बाग से सभी संगतों के वाहनों को भंडारी बाग बांबे बाग पार्किंग स्थल पर ही पार्क कराया जाएगा

विभिन्न जगहों से आने वाले वाहनों के लिए रूट
  • हिमाचल प्रदेश, हरियाणा से आने वाले वाहनों का रूट : सिंगनीवाला–नयागांव–शिमला बाई पास चौक–मातावाला बाग पार्किंग स्थल
  • पंजाब, उत्तरप्रदेश से आने वाले वाहनों का रूट : आशारोड़ी होते हुए शिमला बाई पास चौक से मातावाला बाग पार्किंग स्थल
  • हरिद्वार रोड से आने वाले वाहनों का रूट : रिस्पना से कारगी चौक से भंडारी बाग पार्किंग स्थल
पार्किंग स्थल
  • बांबे बाग
  • झंडा ग्राउंड पार्किंग
  • विराट पार्किंग
  • हिंदू नेशनल स्कूल पार्किंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed