फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jewellery worth lakhs stolen from home, son's friend suspected

Dehradun News: घर से लाखों के जेवर चोरी, बेटे के दोस्त पर शक

Sun, 02 Feb 2025 07:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs stolen from home, son's friend suspected
- घर में बेटे और उसके दोस्त ने की थी दावत
विज्ञापन


- घटना के बाद से दोस्त गायब

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमीवाला में एक घर में अलमारी से लाखों के जेवर चोरी हो गए। महिला ने बेटे के दोस्त पर चोरी का शक जाहिर किया है। पुलिस ने बेटे के दोस्त के खिलाफ चोरी संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी चोरी की घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।
पुलिस को दी तहरीर में पश्चिमीवाला निवासी सीमा देवी ने बताया कि 18 जनवरी से 27 जनवरी तक वह अपनी बेटी के घर देहरादून गई थी। जब 27 जनवरी को वह घर पहुंची तो उनके कमरे की अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। बताया अलमारी में रखा गले का हार, दो जोड़ी कंगन, बड़े झुमके, कानों के टॉप्स, रानी हार, नथ, मंगलसूत्र, दो अंगूठी गायब थे। बेटे से पूछने पर उसने बताया कि 22 जनवरी को मेहूंवाला निवासी उसका दोस्त राजू घर पर आया था। वह रात को घर पर रुका था और सुबह चला गया। महिला ने बताया कि राजू का फोन नहीं लग रहा है। वह अपने घर पर भी नहीं हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया था। बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। दावा किया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed