फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jewellery, cash and copper utensils stolen from a closed house

Dehradun News: बंद मकान से आभूषण, नकदी और तांबे के बर्तन चोरी

Mon, 27 Jan 2025 06:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
Jewellery, cash and copper utensils stolen from a closed house
- बेटी के घर गई थी बुजुर्ग मकान मालकिन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र में एक बंद घर से चोर नकदी, आभूषण और बर्तन चोरी कर ले गए। घटना के दौरान बुजुर्ग मकान मालकिन अपने बेटे के साथ बेटी के घर गई थी। पीड़ित महिला की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी तहरीर में ढकरानी के मदरसा हाजी रमजान के पास निवासी चमन आरा ने बताया कि उनके पति ढकरानी पावर हाउस में कर्मचारी थे। बताया कि उनकी मृत्यु के बाद से वह यहां रह रही है। बताया कि वह उम्र दराज हैं और कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। वह अपने बेटे सैफ उर रहमान के साथ अपनी बेटी के यहां गई हुई थीं। बीच-बीच में वह अपने मकान में आना जाना रखती थीं। बताया कि 15-20 दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के चलते उनका घर पर आना नहीं हुआ। 27 जनवरी को को वह अपने मकान में पहुंचीं। घर के दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे। घर में रखा संदूक खुला मिला। उसमें से सोने-चांदी के आभूषण, बालियां, पाजेब और झुमके गायब थे। जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी। इसके अलावा करीब 22 हजार की नकदी और तांबे के बर्तन भी चोरी कर लिए गए थे। उन्होंने बताया कि गांव में उनके आसपास कई बाहरी लोग रहते हैं। ये लोग इस बात को जानते हैं कि वह बाहर गई हुई हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया था। बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed