फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jewelers ran away with the committee's money

कमेटी की रकम लेकर भाग गया ज्वैलर्स

Wed, 25 Sep 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Jewelers ran away with the committee's money
किट्टी संचालक के फरार होने पर प्रेमनगर थाने का घेराव करते पीड़ित लोग
प्रेमनगर स्थित बाला जी ज्वैलर्स का मालिक कमेटी के लाखों रुपये लेकर परिवार समेत भाग गया। मंगलवार को खबर मिलते ही काफी संख्या में लोग प्रेमनगर थाने पर पहुंच गए। उन्होंने ज्वैलर्स व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने ज्वैलर्स व दो भाईयों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर में किट्टी और कमेटी के नाम पर ठगी के दर्जनों मामले सामने आने के बाद भी लोग लालच में पूंजी निवेश कर रहे हैं। ताजा मामला प्रेमनगर का है। विंग नंबर सात निवासी महेश चंद वर्मा, मंजीत वर्मा और बॉबी वर्मा त्यागी मार्किट में बाला जी ज्वैलर्स के नाम से प्रतिष्ठान चलाते थे। बताया गया है कि प्रेमनगर के काफी लोगों ने कमेटी के नाम पर पूंजी निवेश कर रखा था। मंगलवार को खबर लोगों को मिली कि ज्वैलर्स परिवार सहित भाग गया है। लोगों ने प्रतिष्ठान और घर पर ताले देखे तो भड़क गए।
विज्ञापन

काफी संख्या में लोग प्रेमनगर थाने पहुंच गए। पीड़ितों ने आरोपी ज्वैलर्स द्वारा दिए गए चेक और कमेटी के कार्ड भी दिखाए। काफी लोगों ने 50 हजार से लेकर कई लाख रुपये तक रकम कमेटी में लगाकर रखी थी। कई पीड़ितों ने ब्याज के लालच में रकम ज्वैलर्स को दे रखी थी। एसओ नरेंद्र गहलावत ने पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने सूबेदार मेजर (रि.) सतीश चंद की तरफ से महेश वर्मा, मंजीत वर्मा और बॉबी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed