{"_id":"97f04f5606dfbdac255a0d1c73fdcd2f","slug":"jeep-jumped-into-trench-4-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों की जीप खाई में गिरी, 4 मरे, 8 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों की जीप खाई में गिरी, 4 मरे, 8 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, धौलछीना (अल्मोड़ा)
Updated Wed, 02 Dec 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ के गणाई से अल्मोड़ा लौट रही बारात की मैक्स जीप धौलछीना में कसाण बैंड के निकट 200 मीटर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चार बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई और 8 घायल हो गए।
विज्ञापन
बारात से लौट रहे थे सभी
मंगलवार सुबह अल्मोड़ा के गोलना करड़िया निवासी रमेश नैनवाल की बारात गणाई (जिला पिथौरागढ़) गई थी। लौटते वक्त शाम करीब 6.30 बजे बारातियों से भरी मैक्स जीप अल्मोड़ा से लगभग 45 किमी दूर कसाण बैंड के निकट करीब 200 मीटर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
जीप में 12 लोग सवार थे जिसमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। मरने वालों में लक्ष्मण सिंह मेर, त्रिलोक सिंह बिष्ट और महेंद्र सिंह बिष्ट (तीनों निवासी न्यू कॉलोनी धारानौला) थे। मरने वालों में एक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
घायलों में रमेश सिंह पुत्र बहादुर सिंह, प्रताप सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, जगदीश चंद्र पुत्र लक्ष्मी दत्त, शिखर भट्ट पुत्र हरीश भट्ट, विजय मेर पुत्र चंदन मेर, पूरन सिंह प्रेम सिंह और हर्ष सिंह बिष्ट शामिल हैं।
स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही धौलछीना और आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को खाई से निकाला। एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार मोहन सिंह नेगी, नायब तहसीलदार प्रयाग दत्त सनवाल और बलवंत सिंह आदि राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अल्मोड़ा भेजा गया।