उत्तराखंडः पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू, 20,990 सीटों पर एडमिशन का मौका
- ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों की 20,990 सीटों पर दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जीप-2020) की ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। अभ्यर्थी किसी भी राजकीय पॉलिटेक्निक से आवेदन पत्र खरीद सकते हैं।
प्रदेश में जीप-2020 का आयोजन 10 व 11 मई को होगा। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2020 के लिए सामान्य वर्ग का शुल्क 800 रुपये और एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 500 रुपये तय किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन घर बैठे वेबसाइट के माध्यम से भर सकते हैं जबकि ऑफलाइन आवेदन पत्र यूबीटीईआर से जुड़े किसी भी सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निक से खरीदे जा सकते हैं। यह आवेदन पत्र केवल चार अप्रैल तक मिलेंगे जबकि ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल तक किया जा सकता है।
सीटों की संख्या
राजकीय पॉलिटेक्निकों में सीटों की संख्या : 5685
राजकीय सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निकों में सीटों की संख्या : 365
निजी क्षेत्र के पॉलिटेक्निकों में सीटों की संख्या : 14940
किसकी परीक्षा कब
10 मई 2020 : इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कोर्स और डिप्लोमा इन फार्मेसी।
11 मई 2020 : होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेट्रियल प्रैक्टिस, पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, टेक्सटाइल डिजाइन, गारमेंट टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइन, लेटरल एंट्री कोर्स।
इन शहरों में होगी प्रवेश परीक्षा
रुड़की, हरिद्वार, देहरादून, नई टिहरी, उत्तरकाशी, श्रीनगर, कोटद्वार, गोचर, रुद्रप्रयाग, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, लोहाघाट।
यहां लें पूरी जानकारी : www.ubter.in, www.ubterjeep.in