फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JEE Advanced 2019 result announced by iit roorkee

JEE Advanced Result 2019: आईआईटी रुड़की ने जारी किया परिणाम, फिर वेबसाइट पर मांगी माफी

Sat, 15 Jun 2019 10:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 Jun 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
JEE Advanced 2019 result announced by iit roorkee
जेईई एडवांस्ड 2019 - फोटो : अमर उजाला

जेईई एडवांस के नतीजे आज सुबह 10.15 बजे आईआईटी रुड़की ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए। हालांकि काफी देर तक लिंक न खुलने के कारण अभ्यर्थियों को रिजल्ट देखने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन



इसमें आईआईटी बॉम्बे जोन के गुप्ता कार्तिकेय चंद्रेश ने ऑल इंडिया प्रथम रैंक हासिल की है। कार्तिकेय महाराष्ट्र के बालारपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने 372 में से 346 अंक हासिल किए हैं। वहीं, ऑल इंडिया में 10वीं रैंक पाने वाली माधापुर की शबनम ने छात्राओं में टॉप किया है। शबनम ने 372 में से 308 अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही आईआईटी दिल्ली जोन के हिमांशु गौरव सिंह ने ऑल इंडिया दूसरी रैंक प्राप्त की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 मई 2019 को दो पालियों में हुई थी परीक्षा

बता दें कि इस बार जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 27 मई 2019 को दो पालियों में किया गया था। सभी आईआईटी ने ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड 2019 के मार्गदर्शन में परीक्षा आयोजित की थी। करीब 161319 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें से 38705 पास हुए हैं।

जबकि देश के विभिन्न आईआईटीज में सीटों की संख्या करीब 11279 है। सफल होने वाले छात्रों की संख्या  33349 है, जबकि छात्राओं की संख्या 5356 है। सामान्य वर्ग में 15566, ओबीसी-एनसीएल वर्ग में 7651, एससी में 8758 और एसटी में 3094 अभ्यर्थी पास हुए हैं। आईआईटी रुड़की के ज्वाइंट एंट्रेंस  एग्जामिनेशन के चेयरमैन डा. एमएल शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग का शेड्यूल दो दिन बाद जारी किया जाएगा।

जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी होने के बाद आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। अभ्यर्थी इसके लिए 15 जून 2019 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी हैदराबाद और आईआईटी रुड़की में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

आईआईटी रुड़की ने परिणाम देखने में हो रही परेशानी को लेकर माफी मांगी है। इस संबंध में जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है। कहा है कि परिणाम देखने में हो रही परेशानी के लिए हमें खेद है।

फाइनल आंसर-की भी जारी

रिजल्ट के बाद आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2019 की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है। अभ्यर्थी पेपर-1 और पेपर-2 की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
– जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– होम पेज पर आपको रिजल्ट की लिंक मिलेगा।
– लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा। इस पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज भरें।
– सबमिट करते ही आपका परिणाम आ जाएगा।
– डाउनलोड कर आगे की प्रक्रिया के लिए प्रिंट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed