{"_id":"593d6e544f1c1ba65d9bf12c","slug":"jee-advance-result-2017-sarvesh-mehwani-india-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE ADVANCE RESULT: आईआईटी रुड़की जोन के सर्वेश बने देश के टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEE ADVANCE RESULT: आईआईटी रुड़की जोन के सर्वेश बने देश के टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
Sarvesh Mehwani
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी में प्रवेश जेईई एडवांस में आईआईटी रुड़की जोन के पंचकुला (चंडीगढ़) निवासी सर्वेश मेहतानी ने देश में पहली रैंक हासिल की है। उन्होंने 366 में से 339 अंक हासिल किए हैं। जबकि लड़कियों में माधापुर हैदराबाद निवासी रमैया नारायणसमी ने 35वीं रैंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
पुणे के अक्षत चुग ने देश में दूसरा और नई दिल्ली की अनन्या अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा में आईआईटी की 10988 सीटों के सापेक्ष 50455 छात्रों ने क्वालीफाई किया है। इनमें उत्तराखंड से परीक्षा देने वाले 2121 छात्रों में से 690 ने कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की के जेईई एडवांस के प्रभारी प्रो. एमएल शर्मा ने बताया कि आईआईटी मद्रास की ओर से रविवार को जेईई एडवांस का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसके अनुसार रुड़की जोन के अंतर्गत चंडीगढ़ के सर्वेश मेहतानी ने देश में टॉप किया है। परीक्षा के लिए कुल 172024 छात्रों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
159540 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें से 50455 ने क्वालीफाई किया है। सफल परीक्षार्थियों में 43318 छात्र और 7137 छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 29872 छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुई थी। परीक्षा परिणामों के अनुसार सफल अभ्यर्थियों में 86 प्रतिशत छात्र हैं। जबकि 14 प्रतिशत छात्राएं हैं।
उन्होंने बताया कि जेईई मेंस परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक पाने वाले उदयपुर के कपिल वीरवाल ने एससी कैटेगिरी में देश में पहला स्थान हासिल किया है। सफल परीक्षार्थी आईआईटी की 10988 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। गौरतलब है कि रुड़की जोन के अंतर्गत उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, यूपी और चंडीगढ़ राज्य आते हैं।
प्रो. एमएल शर्मा ने बताया कि यह पहली बार है कि आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में सात विदेशी छात्रों ने भी सफलता प्राप्त की है। इस बार विदेशों में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिनमें 589 ने आवेदन करने के बाद 109 ने परीक्षा दी थी। इनमें से मात्र सात छात्र क्वालीफाई कर पाए। इनमें से पहले एक या दो विदेशी छात्रों को ही परीक्षा में सफलता मिलती रही है।
जेईई एडवांस परीक्षा कुल 366 अंकों की थी। इनमें से सामान्य वर्ग की कट आफ मेरिट 128 अंक, ओबीसी की 115 अंक, एससी और एसटी की 64-64 अंक रही है। जोन वाइज सफल अभ्यर्थियों की सूची के अनुसार टॉप 100 सूची में रुड़की जोन 10 छात्रों ने और बांबे जोन के 25 और दिल्ली जोन के 26 छात्रों ने सफलता हासिल की है।