फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JCB roared in Bhauwala, illegal construction in two plots demolished

Dehradun News: भाऊवाला में गरजी जेसीबी, दो प्लॉट में अवैध निर्माण ध्वस्त

Mon, 10 Feb 2025 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
JCB roared in Bhauwala, illegal construction in two plots demolished
- एसडीएम को मिली थी शिकायत, एमडीडीए ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरबर्टपुर। तहसील क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग को लेकर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। टीम ने भाऊवाला में दो स्थानों पर 23 बीघा भूमि पर चल रहे अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
विकासनगर एसडीएम विनोद कुमार को भाऊवाला में दो स्थानों पर बिना नक्शा पास करवाए प्लॉटिंग की शिकायत मिली थी। एसडीएम ने कार्रवाई के लिए एमडीडीए को पत्र लिखा था। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने हरबर्टपुर क्षेत्रीय कार्यालय को कार्रवाई के निर्देश जारी किए। सोमवार को सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज टीम के साथ भाऊवाला पहुंचे। यहां रमसावाला अब्दुलापुर में ब्रिहम सिंह की ओर से 15 बीघा भूमि पर प्लॉट की सीमाबंदी की गई थी। टीम ने सीमाबंदी को तोड़ दिया।
विज्ञापन

उसके बाद टीम डीबीआई रोड के पास पहुंची। यहां दुर्गेश की ओर से आठ बीघा भूमि पर प्लॉट की सीमाबंदी के साथ सड़क का निर्माण भी किया गया था। टीम ने जेसीबी से सीमाबंदी और सड़क को ध्वस्त कर दिया। एमडीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। टीम में मनवीर पंवार, जेई पीएमयू संजय जगूड़ी, सुपरवाइजर प्यारे लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed