{"_id":"5d8a67bc8ebc3e01622a22ed","slug":"jcb-ride-over-67-encroachments-dehradun-news-drn320750316","type":"story","status":"publish","title_hn":"67 अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
67 अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी
विज्ञापन
मंगलवार को करनपुर में तोड़ा गया अतिक्रमण।
देहरादून। अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को चले अभियान में टीम ने 67 अतिक्रमण ध्वस्त किए। इस दरौन 436 अतिक्रमणों का पुन: सत्यापन किया गया। इसके अलावा 100 भवनों को सीलिंग के नोटिस जारी किए गए और सात नए अतिक्रमण चिह्नित किए गए।
अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स ने मंगलवार को डालनवाला और कारगी चौक से मोथरोवाला रोड पर अभियान चलाया। टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, अतिक्रमणकारी खुद ही अतिक्रमण तोड़ना शुरू कर दिया। कई जगहों पर अतिक्रमणकारी अधिकारी से मोहलत मांगते दिखाई दिए। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों और टास्क फोर्स के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि अधिकारियों की सख्ती के आगे उनकी एक न चली।
28 तक अतिक्रमण मुक्त होंगी सड़कें
देहरादून। अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने अधिकारियों को 28 तक शहर की मुख्य सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि जिन जगहों से अतिक्रमण हटाया गया है, वहां दोबारा अतिक्रमण न हो, इसकी जिम्मेदारी टास्क फोर्स की होगी। अपर मुख्य सचिव मंगलवार को सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि अभियान में तेजी लाई जाए, जिससे 28 सितंबर तक प्रमुख सड़कों को अतिक्रमणमुक्त किया जा सके। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के बाद तत्काल मलबा हटाने के निर्देश दिए हैं।