फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jaya prada told now Public Teach lesson to azam khan in Lok sabha elections 2019 

अपने बयानों से महिलाओं को अपमानित कर रहे आजम खां, अब जनता देगी उन्हें जवाब- जया प्रदा

Fri, 19 Apr 2019 07:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर/बिलासपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर/बिलासपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Apr 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
Jaya prada told now Public Teach lesson to azam khan in Lok sabha elections 2019 
जयाप्रदा - फोटो : सोशल मीडिया

सपा नेता आजम खां के विवादित बयान के बाद भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा ने कहा है कि आजम खां लगातार अपने बयानों से महिलाओं को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। लेकिन मेरा संघर्ष जारी है और मुझे किसी का डर नहीं है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजम खां महिलाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इसलिए मैं आजम के खिलाफ महिलाओं के सम्मान के लिए चुनाव लड़ रही हूं। रामपुर की जनता को हक दिलवाया जाएगा और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जनता चुनाव में सपा नेता आजम खां को जवाब देने का मन बना चुकी है। अब मैं नहीं जनता ही उन्हें जवाब देंगी।

विज्ञापन

यह बात उन्होंने गुरुवार देर शाम को रुद्रपुर से लगे डिबडिबा ग्राम सभा स्थित शारदा इंक्लेव में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की।

जनसभा में वहां यूपी के सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव औलख, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार, पूर्व विधायक बिलासपुर ज्वाला प्रसाद, वीना भारद्वाज, एमपी सिंह, संजय ठुकराल, बंटी कोली आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed