फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jawahar lal nehru last tour his dehradun.

नेहरू जयंती विशेष: दून था देश के पहले प्रधानमंत्री का अंतिम दौरा

Sat, 14 Nov 2015 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Nov 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
jawahar lal nehru last tour his dehradun.

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का देहरादून से रिश्ता बहुत पुराना है। वर्ष 1906 में वह मसूरी आए थे। तभी से वह दून और मसूरी के अतुलनीय सौंदर्य से सम्मोहित हो गए थे। यहां पर नेहरू ने जेल में रहकर बाकायदा सजा भी काटी। हरिद्वार मार्ग स्थित नेहरु वार्ड (अब संस्कृति विभाग द्वारा संरक्षित धरोहर) है। यहां पर पहले जेल थी जो अब यहां से शिफ्ट हो गयी है। जवाहर लाल नेहरू यहां पर 1932, 1933 और 1934 में कुछ-कुछ अंतराल में कैद हुए।

विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने भारत एक खोज (डिस्कवरी ऑफ इंडिया) के कई अंश भी लिखे। इसके बाद 1941 में भी उन्हें कैद कर यहां रखा गया था। यहां पर आम का पेड़ आज भी है। चांदनी रोशनी में वह इस पुस्तक के अंश लिखा करते थे। आज भी यहां पर नेहरु जी का स्नानागार, रसोई, शौचालय मौजूद है। साथ ही वह कमरा भी है जहां देश का महानायक सोया करता था।
विज्ञापन


मेज, कुर्सी, पलंग तथा वह चद्दर तथा टेबल क्लाथ भी है। लोग उनसे मुलाकात करने आते थे जिसपर सरकार ने बाद में रोक लगा दी थी। शुक्रवार को नेहरु स्मारक को खूब सजाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा संग सहस्त्रधारा में किया था अंतिम बार भोजन

jawahar lal nehru last tour his dehradun.

(फाइल फोटो- सहस्त्रधारा)

मृत्यु से एक दिन पहले 26 मई को बच्चों के प्यारे चाचा जवाहर लाल नेहरू देहरादून आए थे। वह यहां के सर्किट हाऊस में कुछ देर के लिए रुके। उसके बाद वह और इंदिरा गांधी और अन्य परिजन सहस्त्रधारा गए।

यहां गंधक की जल और धारा में उन्होंने स्नान किया। आज जो लोक निर्माण विभाग का गेस्ट हाउस है वहां पर उन्होंने विश्राम किया और भोजन भी वहीं किया। यहां से वह दिल्ली गए।

27 मई को सुबह छह बजे तीन मूर्ति भवन में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। दोपहर दो बजे के करीब उनकी मृत्यु हो गयी थी। पर दुखद बात यह है कि अभी तक किसी सरकार ने वहां पर कोई स्मारक वगैरह नहीं बनवाया है। बहुत कम लोगों को पता है कि नेहरू यहां अंतिम बार आए थे। कांग्रेस की सरकारें यहां रहीं हैं।

जहां आज राजभवन, वो था नेहरू का पसंदीदा सर्किट हाऊस

jawahar lal nehru last tour his dehradun.

उत्तराखंड का देहरादून स्थित राजभवन राज्य निर्माण से पहले सर्किट हाउस था। यह सर्किट हाऊस चाचा नेहरू को बेहद प्रिय था। जब भी वह देहरादून या मसूरी आते तो यहीं ठहरते थे। यहां का बागीचा उन्हें बेहद पसंद था। वह हमेशा कहते थे कि इस सर्किट हाउस का स्वरूप नहीं बदला जाए।

यहीं विसर्जित की गई थी अस्थियां
पं. नेहरू को हिमालय से अत्यधिक प्रेम था। इसलिए उन्होंने अपनी विरासत में यह उल्लेख किया था कि मृत्यु के बाद उनकी अस्थियां गंगा में प्रवाहित हों। लेकिन साथ ही हिमालय में बिखेरी भी जाए यही वजह है कि उनकी राख समूचे उत्तराखंड में हैलीकाप्टर के जरिए बिखेरी गईं।

आज भी राजपुर में रहती हैं उनकी भांजी

jawahar lal nehru last tour his dehradun.

राजपुर में सांई मंदिर से पहले जवाहर लाल नेहरू की भांजी व लेखिका नयनतारा सहगल का निवास स्थान है। अपने जीवन काल में पं. नेहरु व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी यहां आते रहे थे।

बदहाल है नेहरु की मूर्ति, कांग्रेसियों को परवाह नहीं
कांग्रेस भवन जिसे आज राजीव भवन कहते हैं उसके बमुश्किल पचास कदम की दूरी पर जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति है। पर यह बदहाल है। लेकिन कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद शायद किसी छोटे बड़े कांग्रेसी ने इसकी कभी फिक्र भी की हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed