फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jaunar Bawar's cap adorned with the heads of the speakers

स्पीकरों के सिर सजी जौनसार बावर की टोपी

Sat, 21 Dec 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Jaunar Bawar's cap adorned with the heads of the speakers
सुद्धोवाला में आयोजित स्पीकरों की कॉन्फ्रेंस के दौरान लोकसभा स्पीकर को जौनसारी टोपी पहनाती युव? - फोटो : VIKAS NAGAR
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे के दौरान उनके द्वारा पहनी गई जौनसार बावर की परंपरागत पोशाक के देश-दुनिया में छाने के बाद एक बार फिर क्षेत्र की परंपरागत टोपी सुर्खियों में है। उनकी इस टोपी को देहरादून में आयोजित स्पीकर कॉन्फ्रेंस के दौरान देशभर के विभिन्न कोनों से आए विधानसभा अध्यक्षों को भेंट किया गया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी कॉन्फ्रेंस टोपी को पहनकर इसकी खासा तारीफ की।
विज्ञापन

कॉन्फ्रेंस में सभी विधानसभा अध्यक्षों को भेंट की गई टोपी की खास बात यह थी कि इसे कालसी बाजार में रहने वाले कारीगरों ने अपने हाथों से तैयार किया था। इसे कालसी स्थित राजबाला गारमेंट उद्योग की संचालिका राजबाला के नेतृत्व में कारीगरों ने 20 दिन की मेहनत के बाद तैयार किया था। कारीगरों ने कॉन्फ्रेंस के लिए 100 टोपियां तैयार की गई थीं। स्थानीय निवासी क्षमा शर्मा, व्यापार मंडल कालसी के अध्यक्ष मदन रावत आदि का कहना है कि जौनसार बावर की परंपरागत पोशाक और टोपी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने लगी है।
विज्ञापन

===============
लोस स्पीकर को राजबाला की पुत्री ने पहनाई टोपी
कॉन्फ्रेंस के दौरान टोपी डिजाइनर राजबाला की पुत्री प्रीति ने लोकसभा अध्यक्ष को यह टोपी पहनाई। प्रीति का कहना है कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि लोकसभा स्पीकर ने भी उनकी इस टोपी की तारीफ की। बताया कि टोपी उच्च कोटी के गर्म कपड़े से बनाई गई है, जिसमें हाथों से विशेष तरीके की सिलाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed