{"_id":"5c021c8ebdec2241975ff113","slug":"jatayu-will-clean-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून को चकाचक करेगा ‘जटायु’, सड़कों पर चल रहा ‘सड़क सफाई व्यापक मशीन’ का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून को चकाचक करेगा ‘जटायु’, सड़कों पर चल रहा ‘सड़क सफाई व्यापक मशीन’ का ट्रायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
dehradun nagar nigam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आपको दून की सड़कें चकाचक दिखाई देंगी। शहर में इन दिनों सड़क सफाई व्यापक मशीन (रोड स्वीपिंग मशीन) का ट्रायल चल रहा है। इस मशीन को जटायु का नाम दिया गया है। वैक्यूम क्लीनर यह मशीन रोडे़, बोतल और अन्य कचरे को उठा रही है। एक दिन में यह मशीन 30 किलोमीटर सड़क साफ करती है। मशीन में लगे वैक्यूम क्लीनर से सड़क की धूल भी साफ की जा सकती है।
नगर निगम में कर्मचारियों की कमी और इनके भी अक्सर हड़ताल पर रहने से अक्सर शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पटरी से उतर जाती है। इसी को देखते हुए पिछले नगर निगम बोर्ड ने इस मशीन को खरीदने का निर्णय लिया था। इस मशीन का सबसे पहले 21 जून को ट्रायल हुआ था। शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि इन दिनों जटायु से शहर की मुख्य सड़कों पर ट्रायल के तौर पर साफ-सफाई की जा रही है। इसके सफल होने पर नवनिर्वाचित बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाकर निर्णय लिया जाएगा कि इस मशीन को कब से नियमित रूप से सड़क पर उतारा जाए।
कंपनी के संस्थापक रोमिक राय ने बताया कि जटायु से पिछले कुछ दिनों से शहर की सड़कों की साफ-सफाई की जा रही है। यह मशीन एक घंटे में चार मीट्रिक टन कूड़ा उठाती है। ऐसे में इस मशीन से एक ही दिन में शहर की मुख्य सड़कों को साफ किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए निगम के कर्मचारियों को भी इन दिनों प्रशिक्षण दिया जा रहा है।