फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jap nadda in dehradun news: jp Nadda Told on Article 370 and Attack on Opposition

अनुच्छेद 370 के विरोध में विपक्षी दलों पर बोले नड्डा- 'भ्रष्टाचार पर रोशनी पड़ने लगी, वहां गैंग तो बनाएंगे ही'

Sun, 06 Dec 2020 10:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Dec 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Jap nadda in dehradun news: jp Nadda Told on Article 370 and Attack on Opposition
जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन पर प्रहार किया कि वहां भ्रष्टाचार पर रोशनी पड़ने लगी है, इसलिए वहां गैंग तो बनाएंगे ही। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद वहां एंटी करप्शन एक्ट लागू हो गया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब वहां एक भी गुनाहगार नहीं बचेगा। हम राजनीतिक विद्वेष की भावना से काम नहीं करते, लेकिन कानून के साथ कोई खिलवाड़ कर जाए इसे बर्दाश्त भी नहीं कर सकते। नड्डा अपने चार दिवसीय प्रवास के तीसरे दिन बूथ अध्यक्ष से ऊपर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों से वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन



जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की इच्छाशक्ति और अमित शाह की रणनीति ने इसे समाप्त किया। उन्होंने कहा कि ये इंडियन नेशनल कांग्रेस है, जिसके नेता पी.चिदंबरम बोलते हैं कि हम इसको फिर से लागू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी बोलते हैं कि अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर के लोगों  बिना चर्चा के हटाया गया और पाकिस्तान का प्रधानमंत्री इमरान खान इनकी दलील लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में जाता है।

नड्डा ने कहा किकांग्रेस नेताओं ने मोदी जी का विरोध करते-करते अपनी पार्टी का कहां पहुंचा दिया है? भगवान इनको सद्बुद्धि दे। उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर की आलोचना की। उन्होंने कहा कि शशि थरूर लाहौर में जाकर भारत का मखौल बनाते हैं। पाकिस्तान की तारीफ करते हैं। ये पाकिस्तान के ब्लू आइड ब्वाय बनते हैं।

नड्डा ने जम्मू कश्मीर में गुपकर गैंग को लेकर भी कटाक्ष किए। बोले, ये गुपकर गैंग क्या? इस पर रोशनी डालनी चाहिए। क्या है ये रोशनी? जब तक अनुच्छेद 370 नहीं हटा था। वहां एंटी करप्शन एक्ट लागू नहीं था। दलितों को आरक्षण नहीं था। आदिवासियों को राजनीतिक आरक्षण नहीं था।

पाकिस्तान से लौटे भारत में बसे लोगों को वोट देने का अधिकार नहीं था। वहां अभी तक पंचायत को सीधा पैसा नहीं जाता था। आज वहां के लोगों को आजादी है। अब वहां एंटी करप्शन एक्ट लागू हुआ है। अब वहां भ्रष्टाचार पर रोशनी पड़ने लगी है।

इसलिए ये लोग गैंग तो बनाएंगे ही, क्योंकि अब तो इन पर प्रवर्तन के सभी कानून लागू हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में एक भी गुनाहगार नहीं बचेगा। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने की। मंच पर राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed