Dehradun News: तीन दिन रद्द रहेगी जनता और हावड़ा एक्सप्रेस, इन ट्रेनों का भी जान लीजिए अपडेट
रोजा-मुरादाबाद सेक्शन के बंथरा स्टेशन पर इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग और लूप लाइन का काम किया जा रहा है। इसके चलते देहरादून और वाराणसी के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस दो दिन रद् रहेगी।
विस्तार
देहरादून-वाराणसी और देहरादून-हावड़ा के बीच चलने वाली जनता और हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस इस हफ्ते तीन दिन रद्द रहेगी। रोजा-मुरादाबाद सेक्शन पर ट्रैफिक ब्लाॅक के चलते रेलवे ने 13 से 15 मई के बीच इन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।
मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि रोजा-मुरादाबाद सेक्शन के बंथरा स्टेशन पर इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग और लूप लाइन का काम किया जा रहा है। इसके चलते देहरादून और वाराणसी के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस दो दिन रद् रहेगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: चारधाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ
वाराणसी से चलने वाली ट्रेन 13 व 14 मई, जबकि देहरादून से चलने वाली ट्रेन 14 व 15 मई को रद्द रहेगी। वहीं, हावड़ा से चलने वाली हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 13 व 14 मई और देहरादून से चलने वाली ट्रेन 14 व 15 को नहीं चलेंगी। इसके बाद इनका नियमित संचालन किया जाएगा।