फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jana Sangh Morcha demonstrated in Tehsil

जनसंघर्ष मोर्चा ने तहसील में किया प्रदर्शन

Sun, 18 Aug 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Jana Sangh Morcha demonstrated in Tehsil
एसडीएम कौस्तुभ मिश्र के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजते जनसंघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की मांग पर जनसंघर्ष मोर्चा ने तहसील में प्रदर्शन किया। मोर्चा ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर आंदोलकारियों को आरक्षण दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष और मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि वर्ष 2015 में राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने को लेकर विधानसभा में एक विधेयक को पास कर स्वीकृति के लिए राजभवन को भेजा गया था। जिसे अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। कहा कि उक्त विधेयक पर विचार करने के लिए जून 2016 और दिसंबर 2018 में भी प्रमुख सचिव विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग ने एक पत्र राजभवन को भेजा था। लेकिन आठ माह बीत जाने के बाद भी न तो अब तक विधेयक को स्वीकृति मिली है और न ही विधेयक संबंधित पत्रावलियां और विधेयक को वापस लौटाया गया है। कहा कि राज्य के लोगों की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए राजभवन को उक्त विधेयक को स्वीकृति देनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, मनोज राय, मनोज कुमार, नरेंद्र, ओपी राणा, बलदेव चौहान, मनोज चौहान, केपी सक्सेना, मोहम्मद असद, नरेंद्र तोमर, बुशरा, भागवत बिष्ट, भजन सिंह नेगी, निर्मला देवी, मोहम्मद इस्लाम, फतेह आलिम, गौर सिंह चौहान, अकरम सलमानी, अमित जैन, राजेंद्र पंवार, प्रवीण शर्मा, जयदेव नेगी, सफदर अली, इशरार, संदीप ध्यानी, जनेश्वर प्रसाद, सतीश सेमवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed