फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jan Sangharsh Morcha workers protest against energy corporation

Dehradun News: जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 11 Jun 2024 05:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Jan Sangharsh Morcha workers protest against energy corporation
बिजली के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज फिक्स्ड चार्ज को काम करने, यूनिट स्लैब में बदलाव और बिजली के दाम में वृद्धि को कम करने की मांग की।
विज्ञापन


मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में एकत्रित हुए। उन्होंने ऊर्जा निगम के विरुद्ध प्रदर्शन किया। रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि तीन-चार साल से सरकार लगातार बिजली के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। कहा कि फिक्सड चार्ज और यूनिट स्लैब में बदलाव कर उपभोक्ताओं को लूटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोर्चा सरकार से फिक्स्ड चार्ज न्यूनतम करने और 100 यूनिट के स्लैब के स्थान पर 150-200 यूनिट का स्लैब निर्धारित करने और दामों में वृद्धि पर तत्काल रोक लगाने की मांग कर है। प्रदर्शन करने वालों में मोर्चा के महासचिव आकाश पंवार, विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, अशोक चंडोक, जयकृत नेगी, मोहम्मद असद, आरपी भट्ट, सलीम, सुधीर गौड, प्रवीण शर्मा पिन्नी, सरोज गांधी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed