फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jali village people face water problem.

बूंद बूंद पानी को मोहताज है दो सौ परिवार

Sun, 28 Feb 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Feb 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
jali village people face water problem.

देहरादून के मोहब्बेवाला के समीप स्थित जाली गांव के दो सौ परिवार एक साल से पानी की किल्लत झेल रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से तो घरों में बूंद-बूंद पानी पहुंच रहा है। ऐसे में लोगों का गुजारा अब टैंकरों के भरोसे है।

विज्ञापन


परेशान लोग कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, अब विभाग की ओर से भी इसके लिए उचित हल निकाला जा रहा है, ताकि लोगों को पर्याप्त पानी मिल सके।
विज्ञापन


जाली गांव की आबादी बढ़ रही है। मोहब्बेवाला क्षेत्र में जाली गांव के साथ ही क्लेमेंटटाउन के कई क्षेत्रों का भार है। वहीं नलकूप का डिस्चार्ज भी घटता जा रहा है। आसारोड़ी का नलकूप पहले ही सूख चुका है, यहां लगाया गया दूसरा नलकूप भी फेल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में जाली गांव की समस्या बढ़ती जा रही है। भाजपा नेता महेश पांडे ने बताया कि जाली गांव से दो सौ मीटर दूरी पर नलकूप होने के बावजूद समस्या हो रही है, हालांकि विभाग की ओर से अब इसका हल निकाला जा रहा है।


पानी की कमी की वजह से काफी दिक्कत हो रही है। पैसा खर्च कर पानी मंगाना पड़ रहा है।
- ईश्वर दयाल सैनी

पूरी दिनचर्या प्रभावित हो गई है। बिना पानी के सुबह के काम-काज प्रभावित हो रहे हैं।
- भानु गुरुंग

जाली गांव में नई लाइन डाली गई है। इसके साथ ही वाल्व भी लगाए जा रहे हैं। आबादी बढ़ने से लोड बढ़ गया है इसलिए यह दिक्कत हो रही है। अब लोगों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
- राजेंद्र रोहेला, अधिशासी अभियंता जल संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed