{"_id":"a9af8ec919347997fe09b860a5d039cf","slug":"jail-police-haridawr-uttrakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदियों का जेल जाने से इंकार, पुलिस मनाने में जुटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदियों का जेल जाने से इंकार, पुलिस मनाने में जुटी
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 09 Dec 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के जिला कोर्ट में पेशी पर आए 34 कैदियों ने देर से जेल ले जाने पर कोर्ट कैंपस की हवालात से निकलने से इनकार कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चली मान मनौव्वल के बाद कैदी हवालात से निकलकर पुलिस वैन में सवार हुए। कैदियों के जेल पहुंचने पर जेल प्रशासन व स्थानीय पुलिस की जान में जान आई।
विज्ञापन
कोर्ट पेश होने आए थे
रोजाना की भांति जिला जेल से कोर्ट में पेशी के लिए 34 कैदी पहुंचे थे। कोर्ट कैंपस की हवालात से कैदियों को बारी बारी से संबधित कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जाता है। सोमवार की शाम पांच बजे तक कैदियों को जेल वापस नहीं ले जाया सका। गुस्साए कैदियों ने जेल न जाने की बात कहते हुए हवालात से निकलने से ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस महकमे में हड़कम्प
कैदियों के जेल न जाने की बात पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर एसएसआई विद्याभूषण सिंह नेगी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के सामने भी कैदियों ने अपनी पीड़ा बयां की। बताया कि सर्दी होने पर दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, लिहाजा शाम पांच बजे तक हर हाल में जेल वापस ले जाया जाए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के समझाने बुझाने के डेढ़ घंटे बाद कैदी जेल जाने के लिए राजी हुए। एसपी सिटी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि कैदियों को जेल में दाखिल करा दिया गया है। जेलर एसके सुखीजा ने भी कैदियों के जेल पहुंचने की पुष्टि की।