फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jail for pollution in ganga.

गंगा को मैली करने वालों को भेजेंगे जेल : उमा भारती

Wed, 23 Nov 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवप्रयाग Updated Wed, 23 Nov 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
jail for pollution in ganga.
उमा भारती - फोटो : AmarUjala

जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि अब गंगा को प्रदूषित करने पर कड़ा दंड दिया जाएगा। पर्यावरण मंत्रालय ने उनके मंत्रालय को यह अधिकार दिया है कि जो नदी में प्रदूषण फैलाएगा, उसको जेल भेजा जाएगा। उन्होंने देवप्रयाग में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का डिजायन बदलने के निर्देश दिए, ताकि इसका पानी गंगा में न जाए।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को गंगा तीर्थ नगरी देवप्रयाग से भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश में शासन करने का कोई हक नहीं है। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार का समर्थन किया था।
विज्ञापन


इस बार जनता ऐसे परिवर्तन करे कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने। उमा ने कहा कि अगले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का पिंडदान होना चाहिए। कांग्रेस उत्तराखंड के भोले-भाले लोगों को गुमराह करती आई है। नोटबंदी को लेकर मचे बवाल पर उन्होंने कहा कि नोटबंदी से काला धन समाप्त हो जाएगा। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, पूर्व दर्जाधारी बृज भूषण गैरोला, यात्रा संयोजक विनोद सुयाल और महेंद्र भट्ट आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नारे लगाने पर कटेगा टिकट

jail for pollution in ganga.
उमा भारती - फोटो : Amar Ujala

परिवर्तन यात्रा के लिए सोमवार रात में देवप्रयाग पहुंची उमा से मिलने काफी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक के संभावित दावेदार पहुंचे। लेकिन उमा ने कड़े तेवर दिखाते हुए हिदायत दी कि यदि किसी संभावित प्रत्याशी के नारे लगे, तो उसका टिकट पहले ही कट जाएगा। यात्रा में केवल भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नारे लगाए जाएं। उनके न तो माला डाली जाए और ना ही पांव छुएं।

पुल के ऊपर ध्यान में बैठीं उमा
देवप्रयाग के बाद उमा का कीर्तिनगर में कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद उमा कीर्तिनगर के बजाय देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग की ओर चली गई, जहां उन्होंने गंगा के ऊपर निर्मित मोटर पुल के ऊपर कार रुकवा दी और कुछ देर ध्यान में बैठ गई। उनके कार्यक्रम को लेकर मीडिया, पुलिस और कार्यकर्ताओं में अनिश्चय की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed