फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jageshwar and Purnagiri temple Work on making master plan started Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड: जागेश्वर और पूर्णागिरि मंदिर का मास्टर प्लान बनाने का काम शुरू, केदारनाथ-बदरीनाथ की तर्ज पर बनेगा

Sat, 07 Oct 2023 12:24 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 07 Oct 2023 12:24 PM IST
सार

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की तर्ज पर मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं मंडल के 48 प्राचीन मंदिरों में अवस्थापना विकास कार्य किए जाएंगे। पहले चरण में 16 मंदिरों को शामिल किया गया।

विज्ञापन
Jageshwar and Purnagiri temple Work on making master plan started Uttarakhand news in hindi
jageshwar dham

विस्तार

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत अल्मोड़ा के जागेश्वर और चंपावत जिले के पूर्णागिरी मंदिर का मास्टर प्लान बनाने का काम शुरू हो गया है। केदारनाथ और बदरीनाथ की तर्ज पर इन मंदिरों में अवस्थापना विकास के काम किए जाएंगे। पहले चरण में 16 मंदिरों को पर्यटक सुविधाओं के लिए विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन

पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की तर्ज पर मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं मंडल के 48 प्राचीन मंदिरों में अवस्थापना विकास कार्य किए जाएंगे। पहले चरण में 16 मंदिरों को शामिल किया गया।

विज्ञापन


जागेश्वर और पूर्णागिरी मंदिर का मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। इस योजना के तहत मंदिरों के स्वरूप के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। मंदिर परिसर से एक से दो किमी. के दायरे में पार्किंग सुविधा, अप्रोच रोड, पीने के पानी, बिजली, शौचालय, कम्युनिटी हॉल, प्रसाद व भंडारा गृह, जूते रखने का स्थान समेत अन्य कार्य किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में ये मंदिर शामिल

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत पहले चरण में अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम, चितई गोलज्यू मंदिर, सूर्यदेव मंदिर, कसार देवी, नंदा देवी, पिथौरागढ़ जिले में पाताल भुवनेश्वर गंगोलीहाट, हाटकालिका मंदिर, बागेश्वर जिले में बागनाथ महादेव, बैजनाथ मंदिर, चंपावत में पाताल रुद्रेश्वर गुफा, पूर्णागिरी मंदिर, देवीधुरा बाराही देवी मंदिर, बालेश्वर मंदिर, नैनीताल जिले में नैना देवी, कैंची धाम मंदिर, ऊधमसिंह नगर जिले में चैती बालसुंदरी मंदिर की डीपीआर तैयार की जा रही है। जबकि मिशन के तहत कुल 48 मंदिरों में पर्यटक सुविधाओं व सौंदर्यीकरण के लिए अवस्थापना विकास के काम किए जाएंगे।

विशेषज्ञों और मंदिर समितियों से भी लिए जा रहे सुझाव

मास्टर प्लान और डीपीआर बनाने में मंदिर समितियों, स्थानीय लोगों, विषय विशेषज्ञ, जिला प्रशासन से सुझाव लिए जा रहे हैं। जिसके आधार पर कंसलटेंसी कंपनी अवस्थापना विकास के प्लान को अंतिम रूप देगी।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: प्रदेश में होम मिनी बार लाइसेंस नीति को मिली मंजूरी, जारी हुआ पहला घरेलू शराब लाइसेंस

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत जागेश्वर व पूर्णागिरि मंदिर का मास्टर प्लान के साथ अन्य मंदिरों की डीपीआर तैयार की जा रही है। मंदिरों में सुविधाओं का विकास होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। -सतपाल महाराज, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed