फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jagat Martolia, coordinator of Uttarakhand

Dehradun News: पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए सीएम को लिखा भावुक पत्र

Thu, 07 Nov 2024 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jagat Martolia, coordinator of Uttarakhand
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के संयाेजक जगत मर्तोलिया ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को पंचायतों का कार्यकाल दो साल बढ़ाने की मांग करते हुए भावुक पत्र भेजा है।
विज्ञापन




पत्र में कहा गया है कि बीते अक्तूबर में आप से भेंट करते हुए रिपोर्ट का आप से स्वयं अध्ययन कर पंचायत प्रतिनिधियों को बताने का अनुरोध किया गया था। सोचा था कि नवंबर के पहले सप्ताह में प्रतिनिधिमंडल आपसे मुलाकात कर सरकार का मंतव्य जानेगा, लेकिन 29 अक्तूबर को धारचूला में बरम के निकट कार र्दुघटना में मेरे अनुज वीरेंद्र सिंह मर्तोलिया की मौत हो गई। इस दुख के समय आप की ओर से फोन के जरिये परिवार को सांत्वना दी गई। दुख की इस घड़ी में 70 हजार पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर जो वचन दिया था, उसे भूल नहीं पा रहा हूं। भाई की मौत के नौवे दिन आप को पत्र प्रेषित कर रहा हूं। समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी हुई है कि उत्तराखंड, झारखंड के बाद मध्यप्रदेश सरकार भी प्रशासक समिति के जरिये पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने वाली है। पत्र में सीएम से रिपोर्ट का अध्ययन कर निर्णय लेते हुए तत्काल प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात के लिए बुलाने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed