फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jagannath Rath Yatra taken out with the chanting of Hare Krishna, devotees danced

Dehradun News: हरे कृष्ण के जयकारे संग निकाली जगन्नाथ रथयात्रा, झूमे भक्त

Wed, 15 Jan 2025 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Jagannath Rath Yatra taken out with the chanting of Hare Krishna, devotees danced
Iजगह-जगह रथयात्रा का हुआ भव्य स्वागत, राम मंदिर का मॉडल रहा आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

I

Iहरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे...राजधानी दून में मंगलवार को इन्हीं जयकारों संग श्री जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। भक्त श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहे। भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु झूमते गाते रथयात्रा के साथ चल रहे थे। जगह-जगह यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई।I
Iमंगलवार को श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के रजत जयंती महोत्सव पर प्राचीन श्री जगन्नाथ रथयात्रा नेहरू कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे के सामने से शुरू हुई। इसके बाद फुव्वारा चौक, धर्मपुर चौक, चचंल डेरी, रिस्पना पुल होते हुए विष्णु विहार स्थित मंदिर में पहुंची। रथयात्रा में हरे कृष्ण के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहा। भक्त झूमते गाते जगन्नाथजी के रथ को रस्से से खिंचते हुए आगे बढ़े। यात्रा में राम मंदिर का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर मधुबन आश्रम ऋषिकेश के अध्यक्ष परमानंद महाराज, आचार्य सुभाष जोशी, आचार्य दिनेश भार्गव, रामकुमार अग्रवाल, संजय भटनागर, अवधेश सक्सेना, कालूराम गोयल, सुशील आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

Iभगवान जगन्नाथ के दर्शन को उमड़े भक्तI
Iरथयात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुई रथयात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती रही वैसे ही भक्तों का सैलाब यात्रा में उमड़ता रहा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed