{"_id":"63e4039bafe6b90f700021a1","slug":"itbp-jawan-attempted-suicide-dehradun-news-c-5-drn1037-72486-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: आईटीबीपी के जवान ने गोली मारकर किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: आईटीबीपी के जवान ने गोली मारकर किया आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीबीपी के एक जवान (हेड कांस्टेबल) ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक समस्याओं से परेशान था। इसलिए, आत्मघाती कदम उठाया। डिप्टी कमांडेंट की शिकायत पर पुलिस ने जवान के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना सीमाद्वार स्थित आईटीबीपी की 23वीं बटालियन में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे हुई। डिप्टी कमांडेंट विपिन मिश्रा ने पुलिस को बताया कि हेड कांस्टेबल सिद्धराम गौड़ा (50) निवासी कर्नाटक बटालियन में तैनात है। गौड़ा की मंगलवार को गार्ड ड्यूटी थी। उनके पास सरकारी इंसास राइफल थी। आसपास तैनात जवानों ने गोली की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे। देखा कि वहां सिद्धराम घायल अवस्था में जमीन पर पड़े थे। साथियों ने एंबुलेंस की सहायता से सिद्धराम को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गोली उनके कंधे पर लगी है। एसएचओ वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि सिद्धराम के खिलाफ डिप्टी कमांडेंट विपिन मिश्रा की शिकायत पर आत्महत्या के प्रयास (आईपीसी 309) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ ने बताया कि शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि सिद्धराम पारिवारिक समस्याओं से परेशान थे। ऐसे में उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया। सिद्धराम का परिवार आईटीबीपी आवासीय परिसर में रहता है। सिद्धराम के अस्पताल से आने के बाद पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।