फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   It was expensive to install firecracker silencer on the bike

बाइक पर पटाखा साइलेंसर लगाना पड़ा मंहगा

Thu, 30 Dec 2021 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
It was expensive to install firecracker silencer on the bike
चंद्रभागा पुल पर रेट्रो साइलेंसर की बुलेट का चालान करतीं सीपीयू पुलिस। - फोटो : RISHIKESH
पुलिस ने कानफोड़ू साइलेंसर की आवाज से लोगों का जीना मुहाल करने वाले बाइकरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीपीयू ने रेट्रो साइलेंसर लगी एक बाइक को सीज किया है। वहीं रेट्रो साइलेंसर लगाने वाले दो बाइकरों के चालान किए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीपीयू ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। सीपीयू इंचार्ज अनवर खान ने बताया कि चेकिंग के दौरान तीन बाइकों में रेट्रो साइलेंसर लगे पाए गए। पुलिस ने एक बाइक को सीज कर दिया। वहीं दो बाइकों के चालान किए। इसके साथ पुलिस ने ट्रिपल राइडिंग में तीन और साइलेंसर मॉडिफाई करने पर दो चालकों के चालान की कार्रवाई की।
विज्ञापन

युवती को बहला फुसलाकर ले जाने वाला गिरफ्तार
कोतवाली के अंतर्गत एक युवती को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाली के लालतप्पड़ निवासी हरजिंदर सिंह ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच पड़ताल में सामने आया कि बबलू सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी गाजीपुर कुतुब पोस्ट मौजमपुर नारायण थाना किरतपुर तहसील नजीबाबाद बिजनौर उसको बहला फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजविक्रम सिंह पंवार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed