{"_id":"65d50c2ffc607eb4d20de346","slug":"it-was-decided-to-allot-two-shops-of-defaulting-commission-dehradun-news-c-5-1-drn1031-354540-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: किसानों ने मंडी को सौंपे स्टांप, 24 तक नहीं हुआ आवंटन तो फिर सड़कों पर उतरकर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: किसानों ने मंडी को सौंपे स्टांप, 24 तक नहीं हुआ आवंटन तो फिर सड़कों पर उतरकर करेंगे प्रदर्शन
Wed, 21 Feb 2024 06:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 06:32 AM IST
सार
मंडी समिति ने 23 फरवरी तक दुकान आवंटित करने का आश्वासन दिया है। इसमें दो किसानों के नाम के स्टांप मंडी को दे दिए गए हैं। दुकान आवंटित नहीं हुई तो विभिन्न किसान संगठन सीएम आवास पर धरना देंगे।
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में कुछ दिन पहले किसानों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निरंजनपुर मंडी में किसानों के प्रदर्शन और तालाबंदी के बाद मंडी समिति ने बकायेदार आढ़तियों की दो दुकानें किसानों के नाम आवंटित करने का फैसला किया था। उसके बाद किसानों ने मंगलवार को अपनी तरफ से दो नामों के स्टांप मंडी समिति को सौंप दिए। कहा है कि 23 फरवरी तक दुकान आवंटन की बात कही गई है। अगर 24 फरवरी तक दुकानें आवंटित नहीं हुईं तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
सोमवार को निरंजनपुर मंडी के आढ़तियों पर अपने पौने दो करोड़ रुपये के सेब के बकाये को लेकर भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने मंडी में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया था। सुबह से शाम तक चले इस प्रदर्शन में किसानों को आढ़तियों की दो दुकानें किसानों के नाम आवंटित करने का आश्वासन दिया गया था। उसके बाद किसानों ने इस प्रकिया को शुरू कर दिया। इसके लिए दो नाम मंडी समिति को दिए गए।
भाकियू वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने कहा कि मंडी समिति ने 23 फरवरी तक दुकान आवंटित करने का आश्वासन दिया है। इसमें दो किसानों के नाम के स्टांप मंडी को दे दिए गए हैं। दुकान आवंटित नहीं हुई तो विभिन्न किसान संगठन सीएम आवास पर धरना देंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget 2024: देहरादून में 26 से एक मार्च तक चलेगा बजट सत्र, पहले दिन होगा राज्यपाल का अभिभाषण
दुकानें आवंटित होने की सूचना को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद ही आगे कुछ कहा जाएगा। - विजय थपलियाल, मंडी सचिवI