फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   It takes one and a half hours to travel 12 km

12 किमी सफर तय करने में लगता है डेढ़ घंटा

Fri, 23 Aug 2019 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
It takes one and a half hours to travel 12 km
साहिया। लोनिवि की हीलाहवाली हईया-पंजिया-ककाड़ी मोटर मार्ग पर सफर करने वाले लोगों पर भारी पड़ रही है। लंबे समय से विभाग ने सड़क की कोई सुध नहीं ली है। ऐसे में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवारें पूरी तरह से टूट चुकी हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।12 किमी लंबे इस मोटर मार्ग पर लोगों को सफर पूरा करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग जाता है।
विज्ञापन

हईया, अलसी, पंजिया, ककाड़ी, कनबुआ, पंजिया, लुंवाठा, सकनी समेत आठ गांव की आबादी को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए वर्ष 2004 में विभाग ने 12 किमी लंबी उक्त सड़क का निर्माण कार्य कराया, लेकिन सड़क कटिंग के बाद विभाग ने इस सड़क की कोई सुध नहीं ली। अब तक सड़क पर पेंटिंग कार्य नहीं हो सका है। साथ ही पेटिंग कार्य न होने से बरसात में सड़क पर बिछी रोड़ी और पत्थर बाहर निकल आई हैं। आए दिन दोपहियां वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो हो रहे हैं। स्थानीय निवासी प्रेमदास, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, चमन सिंह, जयपाल सिंह पंवार, बलवीर सिंह भंडारी, वीरेंद्र बिष्ट, हुकम सिंह बिष्ट, दिलिप सिंह आदि का कहना है कि बीते पांच में सड़क की हालत बेहद दयनीय हो गई है। विभाग सड़क किनारे लगे मलबे को ढेर को भी नहीं हटा रहा है। जिस कारण इन हिस्सों को पार करते समय वाहन में सवार यात्रियों की सांसे थमी रहती हैं। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत मिली थी। जिस पर संबंधित अवर अभियंता को जेसीबी लगा सड़क से मलबा हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed