फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   It rained badly, cold increased

रमाझम बरसे बदरा, ठंड बढ़ी

Mon, 24 Feb 2020 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
It rained badly, cold increased
सेलाकुई मुख्य बाजार में बनी जलभराव की स्थिति। - फोटो : VIKAS NAGAR
क्षेत्र में रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। जौनसार बावर के पहाड़ी अंचलों से लेकर पछवादून के मैदानी इलाकों तक बादल झमाझम बरसे। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे एक बार फिर ठंड में इजाफा हो गया।
विज्ञापन

रविवार को विकासनगर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहा। वहीं, चकराता का अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम दो दर्ज किया गया। सुबह लोग सोकर उठे तो आसमान पूरी तरह से साफ था, चटक धूप खिली हुई थी। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाने लगे। तेज हवाओं के साथ बादल गरजने लगे। इसके बाद इलाके में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। शाम चार बजे से शुरू हुई बारिश छह बजे तक जारी रही। इसके चलते ठंड में इजाफा हो गया। छावनी बाजार समेत आसपास के इलाके में शाम ढलते ही लोगों को अलाव और हीटर का सहारा लेना पड़ा। वहीं, सेलाकुई मुख्य बाजार में दून-पांवटा हाईवे पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई।
विज्ञापन

पूरी सड़क पानी के आगोश में समा गई। इसके चलते ट्रैफिक रेंग-रेंग कर आगे बढ़ता रहा। पानी निकलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। वहीं, साहिया बाजार में भी सड़क पर जलभराव हो गया। इसके चलते लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed