फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   it may rain and snowfall in uttarakhand.

मौसम आज बदल सकता है मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं गिरेगी बर्फ

Fri, 06 Jan 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
it may rain and snowfall in uttarakhand.
मौसम - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड भर में आज मौसम अपना मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना जताई है। राजधानी में भी बादल और हल्की बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज गर्म रहा। मैदानी इलाकों में सुबह कोहरा जरूर आया, लेकिन दोपहर तक तेज धूप निकल आई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मौसम बदलने की बात कही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अनेक स्थानों पर हल्की बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2500 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर ज्यादा बर्फ पड़ने की संभावना है। राजधानी में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed