{"_id":"66a80ba4b75b34f8800522c4","slug":"it-is-a-happy-moment-for-sports-lovers-and-boxing-players-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-466409-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: भारतीय दल में बॉक्सिंग के समीक्षक बने उत्तराखंड के डॉ. धर्मेंद्र, पेरिस के लिए हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paris Olympics: भारतीय दल में बॉक्सिंग के समीक्षक बने उत्तराखंड के डॉ. धर्मेंद्र, पेरिस के लिए हुए रवाना
Tue, 30 Jul 2024 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:05 PM IST
सार
पिथौरागढ़ के रहने वाले डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट बाॅक्सिंग में एशियाई मेडलिस्ट होने के साथ-साथ पूर्व राष्ट्रीय प्रशिक्षक भी रहे हैं।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : Olympics Khel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के खेल प्रेमियों और बॉक्सिंग खिलाड़ियों के लिए खुशी का पल है। देहरादून बॉक्सिंग संघ के टेक्निकल एडवाइजर एशियाई मेडलिस्ट व पूर्व अपर खेल निदेश डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट को पेरिस ओलंपिक के भारतीय दल में बॉक्सिंग समीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया। डॉ. धर्मेंद्र आज पेरिस के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
मूल रूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट बाॅक्सिंग में एशियाई मेडलिस्ट होने के साथ-साथ पूर्व राष्ट्रीय प्रशिक्षक भी रहे हैं। डाॅ. धर्मेंद्र बॉक्सिंग में अंतरराष्ट्रीय टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में अब तक कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारतीय दल में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive: खुशखबरी...राष्ट्रीय खेलों के पदक वीरों के लिए इनाम राशि दोगुना करेगी उत्तराखंड सरकार
विज्ञापन
सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के निदेशक विपिन बलूनी, बॉक्सिंग कोच प्रदीप कुमार ऐरी और उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मुखर्जी निर्माण ने कहा, बॉक्सिंग के खिलाड़ियों के साथ पूरे उत्तराखंड के लिए बड़ी गर्व की बात है। इससे निश्चित तौर पर बॉक्सिंग खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
इस मौके पर डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट के पेरिस ओलंपिक के लिए मनोनीत होने पर देहरादून ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों के साथ ही भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव राजीव मेहता, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के डॉ. डीके सिंह, कोषाध्यक्ष महेश जोशी, खेल निदेशालय उत्तराखंड के सहायक निदेशक संजीव, देहरादून बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष ब्रिगेडियर पीएस गुरुंग (सेनि.) और डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुभकामनाएं दी।