{"_id":"67019a78de519fe71d04c867","slug":"it-has-been-almost-proved-in-the-investigation-so-far-that-dehradun-news-c-5-1-drn1030-518520-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Attack: उत्तराखंड में कहां से हुआ साइबर हमला? तीन दिन से पड़ताल में जुटी एसटीएफ और पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Attack: उत्तराखंड में कहां से हुआ साइबर हमला? तीन दिन से पड़ताल में जुटी एसटीएफ और पुलिस
Sun, 06 Oct 2024 02:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 02:59 PM IST
सार
तीन दिनों से किसी भी सरकारी वेबसाइट पर काम नहीं हो रहा है। हालांकि, तीसरे दिन कुछेक वेबसाइट को चालू किया गया है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम (प्रतीकात्मक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के आईटी सिस्टम पर साइबर हमला हुआ है यह अभी तक की जांच में लगभग साबित हो चुका है। लेकिन, हमला कहां से हुआ इसकी जानकारी करने में समय लग सकता है। इसके लिए केंद्र की तकनीकी टीमों के साथ एसटीएफ और साइबर पुलिस भी जुटी हुई है। एसटीएफ और साइबर थाने के करीब 20 से ज्यादा एक्सपर्ट इसकी जांच में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही साइबर पुलिस इसके स्रोत की पहचान कर लेगी।
विज्ञापन
तीन दिनों से किसी भी सरकारी वेबसाइट पर काम नहीं हो रहा है। हालांकि, तीसरे दिन कुछेक वेबसाइट को चालू किया गया है। बाकी को स्कैनिंग के बाद चालू कर दिया जाएगा। सभी सिस्टम में एंटी वायरस आदि अपलोड करने का काम भी एक्सपर्ट तेजी से कर रहे हैं। लेकिन, अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि साइबर हमला किस जगह से और किन लोगों ने किया है।
विज्ञापन
Cyber Security : उत्तराखंड में ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स, धामी ने दिया निर्देश
विज्ञापन
ऐसे एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस के भी 20 से ज्यादा एक्सपर्ट अपने स्तर से जांच करने में जुटे हुए हैं। इसके लिए केंद्रीय एजेंसियों की मदद भी ली जा रही है। खुद एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर टीम के साथ लगातार संपर्क में है।
एसएसपी भुल्लर ने बताया कि उनकी टीम हमले के स्रोत के संबंध में जांच कर रही है। बाकी आईटीडीए की टीमें सिस्टम और वेबसाइट को चालू करने में लगे हुए हैं। हर पहलू पर एसटीएफ जांच कर रही है। साइबर थाने के विशेषज्ञों को जांच में लगाया गया है।