फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Irrigation Minister meets UP CM, raises Iqbalpur Canal construction issue

Dehradun News: सिंचाई मंत्री ने यूपी के सीएम से की मुलाकात, इकबालपुर नहर निर्माण मुद्दा उठाया

Wed, 26 Nov 2025 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Irrigation Minister meets UP CM, raises Iqbalpur Canal construction issue
बनबसा बैराज की मरम्मत की भी बात रखी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


देहरादून। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर हुई भेंट में हरिद्वार जिले में इकबालपुर नहर निर्माण और बनबसा बैराज की मरम्मत का मुद्दा उठाया। सिंचाई मंत्री ने इकबालपुर नहर के निर्माण की इजाजत देने का अनुरोध किया है ताकि भगवानपुर और आसपास के क्षेत्रों में गिरते भूजल स्तर की समस्या को दूर किया जा सके।

उन्होंने कहा कि यह नहर किसानों के लिए बहुत लाभकारी होगी और इससे क्षेत्र का विकास होगा। महाराज ने हरिद्वार में स्थित दो नहरों के उत्तराखंड को हस्तांतरण व चंपावत जिले के बनबसा में बने बैराज के वृहद रूप से मरम्मत किए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने का भी अनुरोध किया है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में सोलानी व बांणगंगा नदी के तट पर स्थित तीर्थ स्थल शुक्रताल घाट पर जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए भी कहा है ताकि धार्मिक अनुष्ठानों , पर्वों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान घाट पर जल की पर्याप्त उपलब्धता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed