फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Irrigation Department demanded 50 lakh for Jamrani dam submergence area Survey 

जमरानी बांध के डूब क्षेत्र का दोबारा होगा सर्वे, सिंचाई विभाग ने सर्वे के लिए मांगे 50 लाख रुपए

Thu, 27 Jun 2019 09:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Jun 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
Irrigation Department demanded 50 lakh for Jamrani dam submergence area Survey 
जमरानी डैम - फोटो : फाइल फोटो

जमरानी बांध परियोजना की 2584.10 करोड़ रुपये की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) स्वीकृत होने के बाद सिंचाई विभाग बांध स्थल का दोबारा सर्वे कर डिजायन तैयार करेगा। सर्वेक्षण के लिए सिंचाई विभाग ने शासन से 50 लाख रुपये की मांग की है। वन भूमि के क्षतिपूरक की शेष 47 करोड़ रुपये की धनराशि देने का भी अनुरोध प्रदेश सरकार से किया गया है।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि  बांध की आखिरी सर्वे 2012 में की गई थी। बांध की पूर्व सर्वे में 25 लाख रुपये खर्च हुए। इसके अलावा पर्यावरण की क्लीयरेंस में भी करीब 15 लाख रुपये खर्च किए गए। अब बांध की दोबारा सर्वे और ने डिजायन पर भी करीब 8 लाख रुपया खर्च आने का अनुमान है। 
विज्ञापन


विभाग ने पूर्व में हुए खर्च के साथ ही मौजूदा सर्वे के लिए 50 लाख रुपये की डिमांड शासन से की है। इसके अलावा बांध की पर्यावरण और वन भूमि की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। वन भूमि की सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद वन विभाग ने क्षतिपूरक के 89 करोड़ रुपये की डिमांड की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने वन भूमि के क्षतिपूरक की 41 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। अब 48 करोड़ रुपये वन विभाग को दिए जाने हैं। शासन से वन भूमि के क्षतिपूरक की शेष 48 करोड़ रुपये की धनराशि भी शासन से मांगी गई है। इन मामलों का निस्तारण होने पर विभाग बांध स्थल पर निर्बाध गति से काम करा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed