फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Irregularities found in six medical stores, closed

Dehradun News: ध्याटुड़ियों ने बाबा केदार को एक किलोग्राम चांदी का धूपपात्र चढ़ाया

Tue, 06 May 2025 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found in six medical stores, closed

विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के दत्तरोटा गांव की विवाहित और अविवाहित ध्याटुड़ियों ने भटाड़ गांव में विराजमान अपने आराध्य कुल देवता बाबा केदार को एक किलोग्राम चांदी का धूपपात्र चढ़ाया। उन्होंने बाबा केदार से अपने परिवार सहित समूचे विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर उन्होंने पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य भी किया।

सोमवार को सुबह दत्तरोटा गांव की 100 से अधिक ध्याटुड़ियां वाद्ययंत्रों के साथ बाबा केदार के मंदिर पहुंचीं। मंदिर समिति और गांव की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद ध्याटुड़ियों ने बाबा केदार की पूजा-अर्चना कर चांदी का धूप पात्र चढ़ाया। पंडित ने धूप पात्र को मंत्रोच्चार और शुद्धिकरण कर मंदिर में स्थापित करवाया। वहीं, उनकी ओर से मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर समिति के भंडारी रामदत्त नौटियाल, सुनील नौटियाल, लक्की उनियाल, सावित्री देवी, ललिता, इंद्रा, सबिता, प्रियंका, विनिता, सीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed